Close Menu
    What's Hot

    शादी हनीमून और हत्या… राजा-सोनम का आखिरी वीडियो आया सामने, आगे चलते हुए दिखी सोनम

    June 16, 2025

    इतनी गोली मारूंगी… हरदोई की युवती का वीडियो देख रह जाएंगे दंग

    June 16, 2025

    Israel Iran War: तनाव के बीच फंसे भारतीय लौटेंगे अपने देश, ईरान ने कही यें बात !

    June 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • राजनीति
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    newsplus24x7
    • Home
    • देश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • क्राईम
    • बिजनेस
    • धर्म
    • ऑटो
    newsplus24x7
    Home | धर्म | महाकुंभ में नागा साध्वी भी करती है शाही स्नान, जानें महत्व
    धर्म

    महाकुंभ में नागा साध्वी भी करती है शाही स्नान, जानें महत्व

    newsplus24x7By newsplus24x7January 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    New Project 2025 01 11T173930.100
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    naga sadhvi

    13 जनवरी से महाकुंभ का आयोजन होगा, ये दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक मेला माना जाता है। जिससे में कुल 6 शाही स्नान होंगे, इस महाकुंभ में देश- विदेश से साधु संत स्नान करने आएंगे। हम अक्सर नागा साधुओं के शाही स्नान के बारे में सुनते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही ये जानते होंगे के पुरुष नागा साधु जैसे महिला नागा साध्वियां भी शाही स्नान करती हैं, आइए जानते हैं नागा साध्वियों के शाही स्नान का इतिहास।

    महिला नागा साध्वियां वह साध्वी होती हैं जो संन्यास धारण कर कठिन तपस्या और साधना के मार्ग पर चलती हैं। ये साध्वी अपने सांसारिक जीवन को त्यागकर भगवान की भक्ति और साधना में लीन हो जाती हैं। नागा साधु और साध्वियों की पहचान उनके विशेष रूप से निर्वस्त्र या बहुत ही साधारण वस्त्र धारण करने, शरीर पर भभूत लगाने और कठिन जीवनशैली अपनाने से होती है। महिला नागा साध्वियां भी पुरुष नागा साधुओं की तरह अखाड़ों से जुड़ी होती हैं और उनके जीवन में धर्म और अध्यात्म का विशेष स्थान होता है।

    महाकुंभ में शाही स्नान का महत्व

    महाकुंभ मेला भारत का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जिसमें देश-विदेश से करोड़ो श्रद्धालु और साधु-संत सम्मिलित होते हैं। इस महाकुंभ में कुल 6 शाही स्नान होंगे, शाही स्नान महाकुंभ का मुख्य आकर्षण होता है, जिसे बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। मान्यता है कि शाही स्नान के दौरान गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाने से व्यक्ति के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। भस्म लपेटे नागा साधु इस महाकुंभ का सबसे बड़ा आकर्षण होंगे।

    महिला नागा साध्वियां और शाही स्नान

    हिंदू धर्म शास्त्रों में पुरुष नागा साधु के शाही स्नान के बार में मिलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि महाकुंभ के शाही स्नान में महिला नागा साधु भी हिस्सा लेती हैं। हालांकि, इनकी संख्या पुरुष नागा साधुओं की तुलना में कम होती है। महिला नागा साध्वियों का शाही स्नान भी उतना ही महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है जितना कि पुरुष नागा साधुओं का। ये साध्वियां अखाड़ों के अनुशासन और परंपराओं का पालन करते हुए शाही स्नान में हिस्सा लेती हैं।

    यह आयोजन दर्शाता है कि अध्यात्म और भक्ति के मार्ग पर पुरुष और महिलाएं समान रूप से आगे बढ़ सकते हैं। उनका स्नान एक प्रेरणा का स्रोत बनता है और समाज को एक सकारात्मक संदेश देता है कि महिलाएं भी कठिन तपस्या और साधना के मार्ग पर चल सकती हैं।

    आस्था, परंपराओं और अध्यात्म का प्रतीक

    महाकुंभ 2025 में कुल 6 शाही स्नान होंगे, जिनमें सभी अखाड़े और उनके साधु-संत हिस्सा लेंगे। महिला नागा साध्वियां भी अपने अखाड़ों के साथ पारंपरिक ढंग से संगम में स्नान करेंगी। यह आयोजन धार्मिक आस्था, परंपराओं और अध्यात्म का प्रतीक है, जो पूरे विश्व के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। हिंदू धर्म शास्त्रों में महिला नागा साध्वियों के शाही स्नान का खास महत्व बताया गया है. मान्यता अनुसार शाही स्नान में प्रमुख अखाड़ों की महिला नागा साध्वियों की शोभायात्रा निकलती है, इस दौरान महिला नागा साध्वियों के हाथों में उनके अखाड़ों के ध्वज, त्रिशूल, हथियार और चिमटा होता है. शोभायात्रा के बाद महिला नागा साध्वियां पवित्र नदियों के संगम में स्नान करती हैं।

    Mahakumbh Mahakumbh2025
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    newsplus24x7
    • Website

    Related Posts

    ये धर्म से ऊपर है… लव जिहाद पर आमिर खान का बड़ा बयान, बहन और बेटी पर कही ये बात !

    June 15, 2025

    अयोध्या नगरी पहुंचे विराट-अनुष्का, रामलला के दर्शन किए, हनुमानगढ़ी पहुंचकर लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल

    May 25, 2025

    प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे विराट अनुष्का, तुम खुश हो…महाराज के पूछने पर विराट ने क्या कहा जानें

    May 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ब्रेकिंग न्यूज़

    शादी हनीमून और हत्या… राजा-सोनम का आखिरी वीडियो आया सामने, आगे चलते हुए दिखी सोनम

    June 16, 2025

    इतनी गोली मारूंगी… हरदोई की युवती का वीडियो देख रह जाएंगे दंग

    June 16, 2025

    Israel Iran War: तनाव के बीच फंसे भारतीय लौटेंगे अपने देश, ईरान ने कही यें बात !

    June 16, 2025

    UP अमरोहा: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत, कई घायल

    June 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    News

    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • देश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन

    Usefull Links

    • About Us
    • Advertise With Us
    • Send News
    • Contact Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest news update. Register with us.

    © 2025 newsplus24x7. Designed by kamakhyasoft.com.
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.