बड़ी खबरः श्रीराम मंदिर परिसर में अब प्रवेश नहीं कर पाएंगे चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव, तीनों की आईडी बंद
अयोध्या, न्यूज प्लस। श्रीराम मंदिर जन्मभूमि ट्रस्ट में मची उठापटक के बीच गुरुवार को एक बड़ा फैसला सामने आए, इसके अनुसार चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव अब मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। ट्रस्ट ने तीनों की आईडी बंद कर दी हैं, इससे इनका प्रवेश रुक जाएगा। इन्हीं आईडी से वीआईपी पास भी बनते थे, आईडी बंद होने के साथ इनका य अधिकार भी छिन जाएगा।
ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्ताफे के बाद भी माना जा रहा था कि वहां खासकर चंपत राय का दखल बना रहेगा क्योंकि उनका इस्तीफा सिर्फ पद से हुआ है ट्रस्ट से नहीं। जिस तरह ट्रस्ट में उनका एकछत्र राज चलता था माना जा रहा था वह सदस्य रहेंगे तब भी उनका पूरा दखल रहेगा और ह अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते रहेंगे। गुरुवार को अचानक आई इस खबर ने सबको हैरान कर दिया है। जिस चंपत राय के इशारे के बिना मंदिर में पत्ता तक नहीं हिलता था, उनके वहां प्रवेश ही रोक लगा दी जाएगी यह कबी किसी ने सोचा तक नहीं होगा।
अनिल मिश्रा और गोपाल राव को तो माना जा रहा था कि यह अब अलग-थलग पड़ जाएंगे और उनके जेल जाने तक की चर्चाएं शुरू हो गई थीं लेकिन चंपत राय के मंदिर परिसर में प्रवेश पर रोक, ट्रस्ट का बड़ा फैसला है। इसे दो तरह से लिया जा रहा एक तो ट्रस्ट के अंदर सिर फुटव्वल की स्थिति के कारण वहां के लोग चंपत राय से मुक्ति पाने का सही समय मान रहे हैं, दूसरे सरकारों की बदनामी के कारण भी ऊपर से आया दबाव भी माना जा रहा है। दरअसल चंपत रायके कारण न केवल केंद्र और उप्र सरकार बल्कि संघ और विहिप की भी बहुत किरकिरी हो रही है। ऐसे में चंपत राय को अब मंदिर से एकदम दूर करने की भी रणनीति इसे माना जा सकता है।
दरअसल तीनों की इन्हीं आईडी से वीआईपी पास भी जारी होते थे, चढ़ावा चोरी में जेल गया टिन्नू यादव चंपत राय की आईडी से वीआईपी पास जारी कर कमाई भी कर रहा था। बाकी दोनों की आईडी का भी इस तरह दुरुपयोग हो रहा था। अब जब तीनों मंदर परिसर में ही नहीं प्रवेश पा पाएंगे तो जाहिर है कि वे एकदम अलग-थलग पड़ जाएंगे। खासकर चंपत राय को इससे बड़ा झटका लगा है जन्होंने कहा था कि कलंक लेकर वह अयोध्या से नहीं जाएंगे, अब जब मंदिर परिसर में उनका प्रवेश ही रुक जाएगा तो वह अयोध्या में क्या करेंगे।
