logo

BREAKING NEWS
Google की नई पॉलिसी में छिपा है बड़ा खेल? AI तक पहुंच सकता है आपका डेटा, ऐसे लगाएं रोक

Google की नई पॉलिसी में छिपा है बड़ा खेल? AI तक पहुंच सकता है आपका डेटा, ऐसे लगाएं रोक

Google की नई AI डेटा पॉलिसी को लेकर यूजर्स के बीच प्राइवेसी की चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, Gemini, Google Search और Lens जैसे AI फीचर्स पर शेयर की गई कुछ फोटो, ऑडियो और फाइल का इस्तेमाल AI मॉडल को बेहतर बनाने में हो सकता है। कुछ मामलों में कंपनी के ट्रेनिंग पाए कर्मचारी भी डेटा की जांच कर सकते हैं। हालांकि Gmail, Google Drive और Google Photos में आम तौर पर सेव डेटा को फिलहाल इस AI ट्रेनिंग का हिस्सा नहीं बताया गया है।

एक छोटी गलती पड़ सकती है भारी

आज लोग AI से सिर्फ सवाल नहीं पूछ रहे। कोई मेडिकल रिपोर्ट समझ रहा है तो कोई ऑफिस की फाइल और कानूनी कागज की जानकारी ले रहा है। कई लोग अपनी फोटो एडिट कराते हैं और आवाज के जरिए Gemini से बात करते हैं। इसी दौरान लोग बिना सोचे निजी जानकारी भी शेयर कर देते हैं। एक्सपर्ट्स की सलाह है कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट, पासवर्ड, OTP और ऑफिस की जरूरी फाइल AI चैटबॉट पर अपलोड करने से बचें।

Google की सेटिंग में करना होगा बदलाव

अगर आप नहीं चाहते कि आपकी एक्टिविटी लंबे समय तक सेव रहे तो Google Account की सेटिंग चेक कर सकते हैं। Search Services Settings में जाकर Save Media ऑप्शन को बंद किया जा सकता है। इसके अलावा सर्च हिस्ट्री के लिए Auto Delete का ऑप्शन भी मौजूद है। यहां यूजर 3, 6, 18 या 36 महीने बाद अपनी हिस्ट्री अपने आप डिलीट करने की सेटिंग कर सकते हैं।

पुरानी एक्टिविटी पर भी रखें नजर

Search Personalization को बंद करने से Google आपकी पुरानी एक्टिविटी के हिसाब से रिजल्ट दिखाना कम कर सकता है। इसके साथ My Activity सेक्शन में जाकर यह भी देखा जा सकता है कि Google की कौन सी सर्विस आपकी जानकारी और एक्टिविटी सेव कर रही है। अगर कोई ऐसी एक्टिविटी दिखाई देती है, जिसे आप सेव नहीं रखना चाहते तो उसे हटाया जा सकता है। इसलिए समय-समय पर My Activity चेक करना जरूरी है।

सेटिंग बंद की तो क्या बदल जाएगा?

इन सेटिंग्स को बंद करने के बाद Google Search, Maps, Lens और Gemini काम करना बंद नहीं करेंगे। फर्क सिर्फ इतना होगा कि आपको मिलने वाले सुझाव थोड़े कम पर्सनल हो सकते हैं। Maps आपकी पसंद के हिसाब से जगहों के सुझाव कम देगा और पुराने सर्च जल्दी सामने नहीं आएंगे। Gemini को भी आपकी पिछली एक्टिविटी की कम जानकारी मिलेगी। यानी सर्विस चलती रहेगी, लेकिन आपके पुराने डेटा का इस्तेमाल सीमित हो सकता है।

इन चीजों को AI से रखें दूर

AI इस्तेमाल करते समय सबसे जरूरी बात सावधानी है। आधार-पैन की कॉपी, पासपोर्ट, बैंक की जानकारी, पासवर्ड, OTP, मेडिकल रिपोर्ट और ऑफिस की गोपनीय फाइल शेयर करने से बचें। कोई भी निजी जानकारी अपलोड करने से पहले सोचें कि क्या उसे AI के साथ शेयर करना जरूरी है। साथ ही Google Account की प्राइवेसी सेटिंग समय-समय पर जरूर चेक करें, क्योंकि आपकी एक छोटी सी सावधानी निजी डेटा को सुरक्षित रखने में बड़ी मदद कर सकती है।

Leave Your Comment