नई दिल्ली, न्यूज प्लास। सीरिया की राजधानी दमिश्क में सीरियल ब्लास्ट के बाद पूरे देश में अफरातफरी मची है। दो धमके सीरिया दौरे पर पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो के होटल के बाहर हुए। धमकों के वक्त मैंक्रो सीरिया के राष्ट्रपति से मिलने राष्ट्रपति भवन गए थे। फ्रांस की तरफ से बयान जारी करके बताया गया है कि मैंक्रो पूरी तरह सुरक्षित हैं।
धमाके मंगलवार दोपहर उस समय हुए जब फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो दमिश्क में मौजूद थे। दो धमाके मैंक्रो के होटल के बाहर हुए, धमके होटल और पर्यटन मंत्रालय के बाहर खड़ी की गई यूटिलिटी जीपों से किए गए। इन वाहनों में विस्फोटक भरकर धमाके किए गए। धमाकों में पुलिस कर्मियों समेत 18 लोग घायल हुए हैं। डर है कि दमिश्क के और हिस्सों में भी इस तरह बम प्लांट किए जा सकते हैं, इसको लेकर तमाम सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
धमके के समय फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल शरा से मिलने राष्ट्रपति भवन गए थे। फ्रांस के अधिकृत बयान में भी कहा गया है कि मैंक्रो पूरी तरह सुरक्षित हैं और इस समय सीरिया के राष्ट्रपति भवन में मौजूद हैं। आपको बता दें कि अमेरिका ने हाल में सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल शरा को मान्यता दी है और फ्रांस भी उनको मान्यता देने वाला है। इसीलिए इन दिनों मैंक्रो सीरिया के दौरा पर हैं।
फ्रास के राष्ट्रपति मैंक्रो के दौरे से पहले भी दमिश्क में धमाका हुआ था और उनके लिए थ्रेड भी थी। फ्रांस की खुफिया एजेंसियों ने मैंक्रो को दौरा रद्द करने की सलाह थी इसके बावजूद वह सीरिया गए। सीरिया से उनको नाटो देशों की सम्मिट में शामिल होने टर्की जाना है, इसका भी कई आतंकी संगठन विरोध कर रहे हैं। आतंकी संगठन नहीं चाहते यूरोपीय देशों के नेता सीरिया जाएं और सीरिया से संबंध ठीक हों।
