Close Menu
    What's Hot

    शादी हनीमून और हत्या… राजा-सोनम का आखिरी वीडियो आया सामने, आगे चलते हुए दिखी सोनम

    June 16, 2025

    इतनी गोली मारूंगी… हरदोई की युवती का वीडियो देख रह जाएंगे दंग

    June 16, 2025

    Israel Iran War: तनाव के बीच फंसे भारतीय लौटेंगे अपने देश, ईरान ने कही यें बात !

    June 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • राजनीति
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    newsplus24x7
    • Home
    • देश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • क्राईम
    • बिजनेस
    • धर्म
    • ऑटो
    newsplus24x7
    Home | देश | घने कोहरे के साथ पड़ रहा पाला, आलू और सब्जी की फसलों को नुकसान होता तय
    देश

    घने कोहरे के साथ पड़ रहा पाला, आलू और सब्जी की फसलों को नुकसान होता तय

    VijayBy VijayJanuary 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    22
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूपी कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में है। कोहरा इतना घना पड़ रहा है कि दृश्यता लगभग शून्य है। इससे फसलों को नुकसान होना तय माना जा रहा है।

    यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही घने कोहरे के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना कम हो गया है। दृश्यता लगभग शून्य है। सोमवार को प्रदेश के सभी जिले घने कोहरे में ढके नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक दो दिन ऐसे ही हालात बने रहेंगे।

    जानें, क्या है जिलों का हाल
    रायबरेली: रायबरेली में घने कोहरे के साथ पाला पड़ रहा है, इससे आलू और सब्जी की फसलों को बहुत अधिक नुकसान होना तय है। जिला प्रशासन ने इसे लेकर दो दिन पहले ही कृषि विभाग को निर्देश दिए थे कि वह किसानों के लिए गाइडलाइन जारी करें। जिले में पांच दिन से कोहरा होने के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सोमवार को कोहरा इतना घना रहा कि दृश्यता पांच मीटर रही

    गोंडा: कोहरे के कारण लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी
    सोमवार की सुबह कोहरे में लिपटी रही। कोहरे के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही ठिठुरन भरी हवा चलने के कारण मौसम सर्द रहा।

    अमेठी: कोहरे व सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त
    कड़ाके की ठंड से रविवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सर्द हवाओं से लोग जूझते नजर आए। गलन बढ़ने के साथ ही कोहरे से लोगों के कदम ठिठके रहे। सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। आसमान में धुंध छाई रही। इससे दृश्यता 30 मीटर ही रही। दिन में भी लोगों को वाहन की लाइट जलाकर चलना पड़ा। शहर में जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। चाय की दुकानों पर भीड़ जुटी रही।


    कोहरे के चलते रेल यातायात भी प्रभावित रहा। कई ट्रेनें बिलंब से चलीं, इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर ठंड से बचाव के इंतजाम भी नाकाफी रहे। बस स्टॉप पर भी यात्रियों को परेशानी हुई। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार थमी रही। शहर में अलाव का इंतजाम दिखा लेकिन कई जगह अलाव नहीं जलवाया गया।

    सुल्तानपुर: कोहरे व ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त
    घने कोहरे और गलन से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रात से शुरू हुआ कोहरा सोमवार सुबह तक और घना हो गया। स्थिति यह रही कि रोड के किनारे वाहन चालक गाड़ी खड़ी कर कोहरा छंटने का इंतजार करते दिखे। कोहरा कहीं पर कम तो कहीं पर ज्यादा दिखा पर ज्यादातर जगहों पर दृश्यता 10-15 मीटर की रही। कोहरे का असर रेल संचालन पर भी दिखा। दूर से आने वाली कई ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुचीं। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक दो दिन ऐसे हालत बने रह सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Vijay

    Related Posts

    UP अमरोहा: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत, कई घायल

    June 16, 2025

    Weather update: इन राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में क्या बदलेगा मौसम?

    June 16, 2025

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश की गुत्थी सुलझाएगा ब्लैक बॉक्स, जानिए क्या होता CVR-FDR ?

    June 15, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ब्रेकिंग न्यूज़

    शादी हनीमून और हत्या… राजा-सोनम का आखिरी वीडियो आया सामने, आगे चलते हुए दिखी सोनम

    June 16, 2025

    इतनी गोली मारूंगी… हरदोई की युवती का वीडियो देख रह जाएंगे दंग

    June 16, 2025

    Israel Iran War: तनाव के बीच फंसे भारतीय लौटेंगे अपने देश, ईरान ने कही यें बात !

    June 16, 2025

    UP अमरोहा: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत, कई घायल

    June 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    News

    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • देश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन

    Usefull Links

    • About Us
    • Advertise With Us
    • Send News
    • Contact Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest news update. Register with us.

    © 2025 newsplus24x7. Designed by kamakhyasoft.com.
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.