Close Menu
    What's Hot

    यूपी में आंधी-बिजली का कहर, 48 घंटे में 41 लोगों की मौत, इन जिलों मे अलर्ट

    June 17, 2025

    जल्द वहां से निकले… ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास की ए़डवाइजरी जारी

    June 17, 2025

    शादी हनीमून और हत्या… राजा-सोनम का आखिरी वीडियो आया सामने, आगे चलते हुए दिखी सोनम

    June 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • राजनीति
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    newsplus24x7
    • Home
    • देश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • क्राईम
    • बिजनेस
    • धर्म
    • ऑटो
    newsplus24x7
    Home | राजनीति | गुरुगोविंद सिंह जयंती  पर सीएम योगी ने दिया संदेश
    राजनीति

    गुरुगोविंद सिंह जयंती  पर सीएम योगी ने दिया संदेश

    VijayBy VijayJanuary 6, 2025Updated:January 6, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    cm on govind ji
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को डीएवी कॉलेज में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व में शामिल हुए। सीएम ने कहा कि गुरु तेग बहादुर सिंह ने अपना शीश दिया, लेकिन भारत का शीश  बचा दिया।

     मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह महाराज शहीद पिता के पुत्र हैं और शहीद पुत्रों के पिता भी हैं। गुरु तेग बहादुर जी महाराज ने देश व धर्म के लिए शहादत दी। गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज उस समय गुरु तेग बहादुर महराज को प्रेरित कर रहे थे कि देश व धर्म पर संकट है, यदि किसी महान आत्मा का बलिदान होगा तो जो विधर्मी हमारे देश व धर्म को नष्ट करते हुए उतावले दिखाई दे रहे हैं, वे बेनकाब होंगे और देश इसके खिलाफ खड़ा होगा। महान बलिदान के लिए आपसे उपयुक्त कौन हो सकता है।

    सवा लाख से एक लड़ाऊं,
    चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं,
    तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं…

    खालसा पंथ के संस्थापक, दशमेश पिता गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहभाग का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी महाराज को… pic.twitter.com/Agkb0NeX0W

    — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 6, 2025

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को डीएवी कॉलेज में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व में शामिल हुए। सीएम योगी ने समागम में आए बच्चों का कुशलक्षेम जाना और टॉफी-चॉकलेट वितरित किया। उन्होंने कहा कि 26-27 दिसंबर को पूरे देश ने गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों (बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह) के साथ जुड़ते हुए उनकी स्मृतियों को नमन किया और मां गुजरी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की

    गुरु तेग बहादुर ने अपना शीश दे दिया, लेकिन भारत का शीश बचा लिया 

    सीएम ने कहा कि गुरु तेग बहादुर सिंह ने अपना शीश दिया, लेकिन भारत का शीश  बचा दिया। कश्मीर को बचाया, जो आज भी भारत का हिस्सा है। वजीर खान गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों (जोरावर सिंह-फतेह सिंह) से कहता है कि इस्लाम स्वीकार कर लो, लेकिन इन लोगों ने कहा कि यह नहीं हो सकता। इस पर उन्हें जीवित ही दीवारों में चुनवा दिया गया। चमकौर युद्ध में बड़े साहिबजादों (बाबा अजीत सिंह व जुझार सिंह) ने शहादत को प्राप्त किया। इस दुख में मां गुजरी देवी का प्राणोत्सर्ग हुआ। 

    चार मुए तो क्या हुआ, जीवित कई हजार…

    सीएम ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों से आगे बढ़ते हुए सब कुछ खोने के बाद भी गुरु गोबिंद सिंह ने एक ही बात कही कि चार मुए तो क्या हुआ, जीवित कई हजार… यह मंत्र आज भी पूरे भारत के लिए नई प्रेरणा है। ‘सवा लाख से एक लड़ाऊं, तब गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं…’ गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा का यह भाव नई ऊर्जा का संचार और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

    जातिभेद व छुआछूत को समाप्त करने के लिए की खालसा पंथ की स्थापना 

    सीएम ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने जातिभेद, छूआछूत की भावना को सर्वथा समाप्त करने और देश-धर्म को बचाने के लिए खालसा पंथ की स्थापना की। उन्होंने ‘सकल जगत में, खालसा पंथ गाजे’ का उद्घोष कर देश व धर्म के मार्ग में बाधक उस समय की विधर्मी ताकतों को रास्ते से हटने के लिए कहा। 

    सिख गुरुओं का गौरवशाली इतिहास प्रदान कर रहा प्रेरणा

    सीएम ने कहा कि सिख गुरुओं गुरु नानक देव, गुरु अर्जुन देव, गुरु तेगबहादुर, गुरु गोबिंद सिंह महाराज तक ने जो परंपरा डाली, उनका गौरवशाली इतिहास प्रेरणा प्रदान कर रहा है। सीएम ने सभी से कहा कि गुरु गोबिंद सिंह महाराज के विचित्र नाटक का अध्ययन कीजिए, पता चलेगा कि वे दिव्य महापुरुष थे, जो पूर्व जन्म और उन स्थितियों के बारे में भी अवगत करा रहे हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े होते हैं। 

    भावी पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराना हमारा दायित्व 

    सीएम ने कहा कि आज का प्रकाश पर्व उसी प्रेरणा का दिवस है, जहां सिख गुरुओं के त्याग, बलिदान व कृतित्व से नई प्रेरणा प्राप्त होती है। लखनऊ का सौभाग्य है कि गुरु तेग बहादुर सिंह महाराज गुरु गोबिंद सिंह को बाल्यकाल में लाकर यहियागंज गुरुद्वारे में रुके थे। इतनी ऐतिहासिक परंपरा का संरक्षण करना, उसे बढ़ाकर भावी पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराना हमारा दायित्व बनता है। 

    यह वर्ष हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण 

    सीएम ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 350वें शहीदी वर्ष होने के कारण यह वर्ष हमारे लिए महत्वपूर्ण है। जैसे गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को बड़े उत्साह से आयोजित किया गया था,  इन आयोजनों को भी इसी तरह बड़े पैमाने पर करने की आवश्यकता है। यदि इन्हें उसी रूप में बढ़ाएंगे तो भावी पीढ़ी पर उपकार होगा और लोगों को इतिहास के बारे में जानकारी मिलेगी। खालसा पंथ, सिख गुरुओं के त्याग- बलिदान के बारे में प्रेरणा प्राप्त होगी। सीएम ने आह्वान किया कि सिख गुरुओं का बलिदान, उनकी प्रेरणा देश व समाज के लिए उपयोगी बनाने में हम सब अपना योगदान दे पाएंगे। 

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ,अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह, डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. अमरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह बग्गा, डॉ. हरजोत सिंह, सतनाम सिंह सोढ़ी, सरदार दलजीत सिंह, पार्षद राजू गांधी, सरदार त्रिलोचन सिंह आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Vijay

    Related Posts

    Israel Iran War: तनाव के बीच फंसे भारतीय लौटेंगे अपने देश, ईरान ने कही यें बात !

    June 16, 2025

    जातीय जनगणना पर सरकार का बड़ा फैसला, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, ये होगा प्रोसेस

    June 16, 2025

    बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना… CM फडणवीस ने क्यों कही यें बात ! जानें पूरा मामला

    June 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ब्रेकिंग न्यूज़

    यूपी में आंधी-बिजली का कहर, 48 घंटे में 41 लोगों की मौत, इन जिलों मे अलर्ट

    June 17, 2025

    जल्द वहां से निकले… ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास की ए़डवाइजरी जारी

    June 17, 2025

    शादी हनीमून और हत्या… राजा-सोनम का आखिरी वीडियो आया सामने, आगे चलते हुए दिखी सोनम

    June 16, 2025

    इतनी गोली मारूंगी… हरदोई की युवती का वीडियो देख रह जाएंगे दंग

    June 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    News

    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • देश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन

    Usefull Links

    • About Us
    • Advertise With Us
    • Send News
    • Contact Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest news update. Register with us.

    © 2025 newsplus24x7. Designed by kamakhyasoft.com.
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.