logo

BREAKING NEWS
प्रधानमंत्री निवास के बाहर धरने पर राहुल-प्रियंका, किस करवट बैठेगा युवाओं का आंदोलन

प्रधानमंत्री निवास के बाहर धरने पर राहुल-प्रियंका, किस करवट बैठेगा युवाओं का आंदोलन

नई दिल्ली, न्यूज प्लस। युवाओं का आंदोलन किस करवट बैठेगा अभी कहा नहीं जा सकता लेकिन विपक्ष खासकर कांग्रेस जिस तरह इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर है निश्चित रूप से सरकार पर भारी दबाव बन रहा है। मानसून सत्र के दूसरे दिन दोनों सदनों में हंगामे के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, जयराम नरेश समेत तमाम सांसद और युवा कांग्रेसी प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेसियों ने हथकड़ी का रूप दिखाने के लिए अपने हाथ बांध रखे हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने भी एक्शन शुरू कर दिया।

दोनों सदनों में भारी बवाल के बाद राहुल गांधी और अन्य नेता खरगे के निवास पर पहुंचे और वहां से पैदल चलकर प्रधानमंत्री निवास के बाहर जाकर धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी ने खुद धरने का नेतृत्व संभाला और सरकार के खिलाफ भारी नारेबाजी शुरू कर दी। तमाम कांग्रेसी सांसदों के साथ कुछ ही देर में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता और पंजाब से पहुंचे चन्नी समेत तमाम नेता धरने में शामिल हो गए। लगातार तानाशाही नहीं चलेगी के नारे गूंजने लगे तभी भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एक्शन शुरू कर दिया।

सदन से सड़क पर आए प्रदर्शन पर पुलिस ने एक्शन शुरू किया तो कुछ देर के लिए भगदड़ जैसा माहौल बन गया। पुलिस ने युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उठाकर गाड़ियों में डालना शुरू कर दिया। पंजाब से आए कांग्रेस नेता चन्नी को भी पुलिस उठा ले गई। बाहरी घेरे में मौजूद कांग्रेसियो को तो पुलिस ने डिटेन कर लिया लेकिन राहुल-प्रियंका गांधी पर पुलिस हाथ डालने की हिम्मत नहीं कर पा रही है, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने राहुल को समझाने की कोशिश की लेकिन राहुल वहां से हटने को तैयार नहीं हुए।

 दिल्ली पुलिस कांग्रेस के सांसदों को एक-एक कर उठाकर ले जाती दिखी जिससे कांग्रेसियों में आक्रोश बढ़ गया। कांग्रेसियों को हिरासत में लेने पर नेता बोले वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, वह शिक्ष मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। बहुत ही संवेदनशील और हाई सिक्योरिटी वाला एरिया होने के कारण पुलिस के साथ कुछ ही देर में पैरामिलिट्री फोर्स पहुंच गई और कांग्रेसियों को हटाने की कोशिशें शरू हो गई हैं।

Leave Your Comment