नई दिल्ली, न्यूज प्लस। संसद मार्च पर निकले युवाओं पर बरबर लाठीचार्ज को लेकर सुप्रीम कोर्ट के इनकार करने के बाद हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को नोटिस जारी कर न केवल जवाब मांगा है बल्कि सारे सीसीटीवी फुटेज और वीडियो सुरक्षित रखने के आदेश भी जारी किए हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस बरबरता के खिलाफ एक याचिका पहले सुप्रीमकर्ट पहुंची थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। याचिका में तुरंत सुनवाई के साथ वीडियो-सीसीटीवी फुटेज देखकर स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की अपील की गई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहाकि उसके पास न तो वीडियो देखने का समय है और न ही तत्काल सुनवाई की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट यहां तक टिप्पणी की कि याचिकाकर्ता अपना और हमारा समय खराब न करें। आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी की उत्तपत्ति सुप्रीमकोर्ट की एक टिप्पणी के बाद ही हुई थी।
सुप्रीम कोर्ट के इनकार के बाद एक याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल की गई जिस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई की। हाईकोर्ट ने सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि पूरे मामले के सीसीटीवी फुटेज और वीडियो सुरक्षित रखे जाएं। अगली सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने 11 सितम्बर की तारीख तय की है। इससे पुलिस बरबरता पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद जागी है।
