नई दिल्ली, न्यूज प्लस। 91 दिन के सीज फायर के बाद अमेरिका ने ईरान पर निर्णायक युद्ध छेड़ दिया है। अमेरिका ने 24 घंटे में ईरान के बंदर अब्बास समेत 140 सैन्य ठिकानों, एयरपोर्ट और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया। निर्णायक युद्ध के लिए अमेरिका ने अब ट्रंप का चमगादड़ कहे जाने वाले एफ-22 रैप्टर बम वर्षक घातक उतार दिया है।
सीज फायर समाप्त होते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कह दिया है कि वह ईरान को दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे। उनके यह इरादे सामने दिखने भी लगे हैं। हर रोज 100 से ज्यादा हमलों में अमेरिका ने पांचवीं सदी फाइटर प्लेन उतार दिए हैं, ये बमवर्षक ईरनी रडार की पकड़ में नहीं आ रहे। अमेरिका का एफ-22 रैप्टर भी युद्ध में शामिल किया गया है, 24 घंटे के अंदर इस बमवर्षक ने ईरान में तबाही मचायी।
एफ-22 रैप्टर विमान सिर्फ अमेरिका के पास है और यह अमेरिकी वायुसेना का एक बड़ा हथियार है। अमेरिका ने अभी इस बमवर्षक को किसी भी साथी देश यहां तक इजरायल तक को नहीं दिया है। इस लड़ाकू विमान की कई विशेषताएं हैं, यह किसी भी रडार की पकड़ में नहीं आता और तबाही मचाने के बाद पलक झपकते ही ओझल हो जाता है। इसके अलावा भी अमेरिका ने अपने पांचवीं पीढ़ी के कई बमवर्षक युद्ध में झोंक दिए हैं।
