logo

BREAKING NEWS
हाईपर एक्टिव विपक्ष, भीतर से भाजपा की सेंध

हाईपर एक्टिव विपक्ष, भीतर से भाजपा की सेंध

नई दिल्ली, न्यूज प्लस। युवाओं के आंदोलन को लेकर विपक्ष अचानक हाईपर एक्टिव हो गया है तो भाजपा अंदर से सेंध लगा रही है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देकर विपक्ष को एक्टिव कर दिया तो भाजपा भी अपनी मुहिम पर जुटी है। भाजपा यानी सरकार ने दोनों सदनों में बिल पास कराने के लिए कवायद तेज कर दी है।

सीजेपी के आंदोलन पर विपक्ष अपने-अपने तरीके से एक्टिव हो गया है, राहुल गांधी और अखिलेश यादव प्रधानमंत्री आवास पर धरने पर बैठे तो अरविन्द केजरीवाल और शरद पवार जंतर-मंतर पर पहुंच गए। इसके बाद सुप्रिया सुले राहुल गांधी के साथ भी दिखीं। कांग्रेस-सपा के साथ विपक्ष ने काले कपड़े पहन कर संसद के बाहर प्रदर्शन किया और अब सोनम वांगचुक से मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। विपक्ष के 50 सांसद वांगचुक से मिलकर उनसे अनशन तोड़ने की अपील करेंगे। इससे पहले वांगचु न कहा था कि समूचा विपक्ष युवाओ के आंदोलन का समर्थन करे तो वह अनशन तोड़ देंगे।

एक तरफ विपक्ष सुपर एक्टिव है तो भाजपा भी अपनी मुहिम में जुट गई है, जिस समय सुप्रिया सुले राहुल गांधी के साथ खड़ी जिख रही थीं माना जाने लगा था कि अब शरद की पार्टी विपक्ष के साथ ही रहेगी लेकिन भाजपा की मुहिस उस समय रंग लाती दिखायी दी जब बुधवार सुबह शरद पवार और सुप्रिया सुले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने पहुंच गए। पीएम मोदी ने उनको हाथों-हांथ लिया, उनके बीच काफी देर तक चर्चा हुई। माना जा रहा है परिसीमन और अन्य बिल पास कराने के लिए भाजपा को एनसीपी का समर्थन मिल सकता है, सरकार अपनी इस मुहिम में सफल हो सकती है।

Leave Your Comment