logo

BREAKING NEWS
अयोध्या में कारोबारी को धमकी, तीन पर एफआईआर

अयोध्या में कारोबारी को धमकी, तीन पर एफआईआर

अयोध्या, न्यूज प्लस। श्रीराम की नगरी अयोध्या अब एक कारोबारी को धमकियों को लेकर चर्चा में है। पीड़ित कारोबारी का कहना है कि राम की नगरी में रावण पैदा हो गए हैं। उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है लेकिन सीएम योगी की पुलिस क्या कार्रवाई करती है इस पर सभी को शंका है।

ताजा मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र का है जहां एक कारोबारी को इसलिए जान से मारने की धमकी दी गई क्योंकि दबंग उनसे दुकान खाली कराना चाहते हैं। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब देखना है पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।

प्रमोदवन शास्त्री नगर निवासी कारोबारी चन्द्रभूषण शर्मा के अनुसार वह अपने पिता के समय से करीब 40-45 वर्षों से लकड़ी व फर्नीचर का कारोबार कर रहे हैं। 12 जुलाई 2026 को रात करीब 9:27 बजे पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने अपने साथी के मोबाइल नंबर से फोन कर दुकान खाली करने की धमकी दी। आरोप है कि ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई। कारोबारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, उससे उन्हें अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर भय है।

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों देवकी खत्रा, कमल खत्रा और अनिरुद्ध तिवारी को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच ही कर रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आगे साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

Leave Your Comment