नई दिल्ली, न्यूज प्लस। ‘पिच ब्लैक 2026’ यानी दुनिया से सबसे बड़े युद्धाभ्यास के लिए भारतीय वायुसेना का राफेल आस्ट्रेलियाई वायुसेना बेस डार्विन में लैंड हो चुका है। 20 अगस्त से शुरू इस मेगा युद्धाभ्यास में राफेल की गरज भी सुनाई पड़ेगी।
‘अभ्यास पिच ब्लैक 2026’ में भारत समेत 19 देशों के 100 से अधिक विमान और 4400 से अधिक सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। डार्विन में बहुराष्ट्रीय हवाई मुकाबला शुरू हो चुका है, सात अगस्त तक चलने वाला यह शौर्य प्रदर्शन वायुसैनिक जमावड़ों में इतिहास रचने वाला है। इस अभ्यास के दौरान सबसे दिलचस्प यह होगा कि रात के घने अंधेरे में उड़ान भरकर तमाम फाइटर जेट युद्ध कौशल दिखाने वाले हैं। इसमें भारत का राफेल भी शामिल है।
‘पिच ब्लैक’ को आस्ट्रेलियाई वायुसेना का सबसे बड़ा बहुराष्ट्रय युद्धाभ्यास माना जाता है। उत्तरी आस्ट्रेलिया के विशाल और कम आबादी वाले इलाके में अधिकतर युद्धाभ्यास रात के अंधेरे में होगा। 45 साल से जारी इस तरह के युद्धाभ्यास का यह सबसे बड़ा संस्करण बनने जा रहा है जिसमें कई देशों से बड़ी संख्या में फाइटर जेट और सैनिक शामिल हो रहे हैं। भारतीय वायुसेना का एक दल भी इस अभ्यास के लिए पहुंच चुका है, यह दल अपने फाइटर जेट राफेल का इस्तेमाल करेगा। हालांकि राफेल के अलावा भारत की ओर से सी-17, ग्लोबमास्टर-3 और आईएल-78 का भी प्रदर्शन इस युद्धाभ्यास में होगा।
