logo

BREAKING NEWS
भारत की अंतरिक्ष में बड़ी उड़ान, प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 की सफल लॉचिंग कर रचा इतिहास

भारत की अंतरिक्ष में बड़ी उड़ान, प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 की सफल लॉचिंग कर रचा इतिहास

नई दिल्ली, न्यूज प्लस। पहला प्राइवेट रॉकेट लॉच कर भारत ने इतिहास रच दिया। आज यानी 18 जुलाई 2026 को बस कुछ मिनट पहले आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 12 बजकर 6 मिनट पर स्पेस-टेक स्टार्टप कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस का पहला रॉकेट लॉच किया गया। लॉचिंग के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर लॉचिंग टीम और वैज्ञानिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ माह पहले ही प्राइवेट सेक्टर को स्पेस कार्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की थी। इसी के साथ भारत ने अपने स्पेस सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए खोल दिया। अभी तक यह सिर्फ सरकारी कार्यक्रम था, इसरो स्पेस कार्यक्रम के तहत इसरो अब तक करीब 300 रॉकेट लांच कर चुका है। अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई ने नाम पर इस राकेट का नाम विक्रम-1 रखा गया है जिसमें प्रधानमंत्री का वंदे मातरम् संदेश के साथ लोगों की शुभकामनाएं भी भेजी गई हैं।

विक्रम-1 की लॉचिंग के साथ प्राइवेट प्लेयर अंतरिक्ष क्षेत्र में उतर चुके हैं। अब तमाम विदेशी प्राइवेट कंपनियां भारत से बहुत खर्चे में अपने रॉकेट लॉच कर सकेंगी, तमाम विदेशी कामर्शियल कंपनियां अपने स्पेस कार्यक्रम के लिए भारत की ओर देख रही हैं। भारत का यह अंतरिक्ष में बड़ा और ऐतिहासिक कदम है। भारत की ओर से कहा जा रहा है कि कामर्शियल लॉचर के लिए यह बड़ा अवसर है। इसे भारत का क्रांतिकारी फैसला माना जा रहा।

Leave Your Comment