नई दिल्ली, न्यूज प्लस। दिल्ली में 6 साल पहले भड़के दंगे में 53 लोर मारे गए थे। दंगों के दौरान मारे गए आईबी अफसर अंकित शर्मा के दोषियों को अब अदालत सजा मिलने वाली है। इसमें आम आदमी पार्टी का एक तत्कालीन पार्षद ताहिर हुसैन भी शामिल है, बस भाजपा को मौका मिल गया। छह साल पुराने दंगा को लेकर सियासी पंगा शुरू हो गया।
दिल्ली में 6 साल पहले भड़की हिंसा में 53 लोग मारे गए थे और कई लोग घायल हुए थे। इस हिंसा में आईबी अफसर अंकित शर्मा की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी, उनकी लाश नाले में मिली थी। परिवार ने तत्कालीन आप पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच लोगों को नामजद कराया था। अंकित मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली में कड़कड़ डूमा अदालत ने हासिर हुसैन समेत सभी आरोपियों को दोषी ठहराया है, जल्द अदालत इनको सजा सुनाएगी।
अदालत ने जैसे ही ताहिर हुसैन समेत सभी पांच आरोपियों को दोषी ठहराया भाजपा ने आप पर हमला बोल दिया। भाजपा ने कहा कि केजरीवाल ही दंगों के मास्टर माइंड थे। एक भाजपा नेता ने कहाकि ताहिर हुसैन तो एक्टर था, डायरेक्टर तो कोई और था। कुछ भाजपा नेताओं ने कहाकि ताहिर हुसैन केजरीवाल का बेहद करीबी था और उनके इशारे पर काम करता था। आप की तरफ से भी जवाब आया, जिसमें कहा गया है कि ताहिर हुसैन को तभी पार्टी से निकाल दिया गया था। आप के किनारा करते ही ताहिर हुसैन ने असदुद्दीन ओवैसी का दामन थाम लिया। फिलहाल आप और भाजपा के बीच नया सियासी पंगा जारी है। देखते हैं यह पंगा कब तक चलता है।
