लखनऊ, न्यूज प्लस। 15 दिन का अतिरिक्त समय लेने के बाद भी एसआईटी चढ़ावा चोरी की जांच पूरी नहीं कर पायी। अभी एसआईटी को जांच पूरी करने के लिए घोषित तौर पर समय तो नहीं बढ़ाया गया है लेकिन संभव है वह शनिवार तक अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंपेगी। यह जरूर है कि एसआईटी जांच रिपोर्ट जिस तरफ बढ़ रही है उसमें चंपत राय पाकसाफ साबित होने वाले हैं, सूत्र बताते हैं कि उनको लापरवाह और नाकाम साबित करके चोरी के आरोपों से बरी कर दिया जाएगा।
एसआईटी को जांच के लिए शुरुआत में 15 दिन का समय दिया गया था और सात दिनों में उसको अंतरिम रिपोर्ट देनी थी। एसआईटी ने प्रारंभिक रिपोर्ट तो देदी और बड़ों का उसमें जिक्र तक नहीं आया औऱ 15 दिन पूरे होने पर और समय मांग लिया। सीएम योगी की तरफ से समय बढ़ाने की आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि एसआईटी को 3-4 दिन का समय मिल गया है और अब वह शनिवार तक अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप सकती है।
15 दिन का अतिरिक्त पूरा होने के बाद कल यानी 15 जुलाई को एसआईटी को फाइनल जांच रिपोर्ट सौंपनी थी लेकिन उसने और समय मांग लिया। इस पर उसको जांच पूरी करने के लिए मौखिक तौर पर कुछ समय और मिल गया। अब एसआईटी 19-20 जुलाई तक जांच पूरी करके रिपोर्ट सौंप सकती है। इस बीच सीबीआई जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्च ने भी एसआईटी से स्टेटस रिपोर्ट मांग ली है। यानी उसे बताना है कि जांच अब तक कहां पहुंची और अभी तक क्या कार्रवाई हुई है। सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई 20 जुलाई को होनी है, तब एसआईटी को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करनी होगी।
