logo

BREAKING NEWS
बीच पर लोगों को छूकर निकला फाइटर जेट, मचा तूफान

बीच पर लोगों को छूकर निकला फाइटर जेट, मचा तूफान

नई दिल्ली, न्यूज प्लस। अमेरिका में फ्लोरिडा के पेन्साकोला बीच पर अमेरिकी नेवी के फाइटर जेट ने कुछ सेकेंड के लिए तूफान ला दिया। पलभर का तूफान कुछ सेकेंड में ही थम गया लेकिन लोग कुछ सेकेंड के लिए कांप गए। बीच आराम फरमा रहे लोगों के टेंट उड़ गए, उनके लिए यह डरावना सपना जैसा था। यूएस नेवी ने जांच के आदेश दिए हैं।

वाक्या 16 दिसम्बर 2026 का है, समुद्र किनारे धूप सेंक रहे लोगों के दिल उस समय तेजी से धड़कने लगे जब यूएस नेवी का एक फाइटर जेट एकदम जमीन छूता हुआ तूफान की रफ्तार से वहां से गुजरा। धूप सेंक रहे लोगों के टेंट और छतरियां फाइटर जेट के साथ उड़ गईं। समुद्र किनारे आराम फरमा रहे सैलानी डर गए, उनको लगा फाइटर जेट क्रैश होने वाला है। 

बताते हैं कि यूएस नेवी का ब्लू एंजल्स फाइटर जेट बहुत कम उंचाई पर बहुत तेजी से गुजरा। वहां मौजूद लोग तेज गर्जना और फाइटर जेट को इतना नजदीक देखकर डर गए। यह नजारा रोमांचक और डरावना था। वहां मौजूद कुछ लोगों ने फाइटर जेट का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। यह नजारा सामने आते ही यूएस नेवी ने इसे गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दे दिए हैं।

Leave Your Comment