नई दिल्ली, न्यूज प्लस। एक चौकाने वाला तथ्य सामने आया है, ट्रेनों में एसी कोच में सफर करने वाले तथाकथित रईस रेलवे के 1.27 करोड़ चादर और कंबल चुरा ले गए। रेलवे के अनुसार इनकी कीमत 104 करोड़ रुपये थी।
रेलवे के अनुसार 2022 से मई 2026 के बीच एसी कोचेज से 1.27 करोड़ चादर, कंबल और तकिया कवर चोरी हो गए। यह शर्मनाक मामला स्लीपर कोचों से नहीं बल्कि एसी कोचेज से सामने आया है। दरअसल एसी कोचेज में सफर करने वाले तथाकथित रईस ट्रेनों से उतरते समय चादर और कंबल चुपके से अपने बैगों में भरकर चुरा ले गए। रेलवे के अनुसार एसी कोचेज से सबसे ज्यादा 46.54 लाख तौलिए, 41.13 लाख चादर, 23.59 लाख तकिया कवर, 12.95 लाख कंबल और 2.76 लाख तकिए चोरी हुए हैं जिनकी कीमत 104 करोड़ से अधिक थी। हालांकि रेलवे की तरफ से यह जानकारी नहीं दी गई है कि रेलवे क्या इस पर कोई कार्रवाई कर रहा है।
