logo

BREAKING NEWS
रथ पर सवार होकर निकलेंगे अखिलेश, नाम होगा समाजवादी पीडीए रथयात्रा

रथ पर सवार होकर निकलेंगे अखिलेश, नाम होगा समाजवादी पीडीए रथयात्रा

लखनऊ, न्यूज प्लस। यूपी में सियासी विसात बिछ चुकी है और योध्याओं ने तीर-कमान संभाल लिए हैं। साफ्ट हिन्दुत्व और हार्ड हिनदुत्व की पिच पर खड़ी सियासत को ही पक्ष और विपक्ष धार देने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव रथ पर सवार होकर यूपी नापने निकलने वाले हैं। उनकी इस यात्रा का नाम होगा समाजवादी पीडीए रथयात्रा और इसकी शुरुआत किसी धार्मित स्थल से होगी।

भाजपा की तरफ स सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाल लिया है, उनका ताबड़तोड़ रैलियों से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। ऐसे में अखिलेश यादव कैसे शांत बैठते, उन्होंने भी प्रदेश का हर जिला और हर विधानसभा नापने की प्लानिंग कर ली है। इसे सफल बनाने के लिए जिलावार बैठकें शुरू हो गई हैं। सपा सूत्रों के मुताबिक 38 जिलों में सपा बैठकें कर चुकी है, जैसे ही सभी 75 जिलों में बैठकें पूरी हो जाएंगी अखिलेश रथ पर सवार होकर निकल पड़ेंगे।

सपा सूत्रों की मानें तो अखिलेश की यात्रा सितंबर में शूरू होगा और दिसंबर में पूरी होगी। वह यह यात्रा किसी धार्मिक स्थल से शुरू कर सकते हैं, माना जा रहा है कि अखिलेश यादव केदारेश्वर मंदिर से यात्रा शुरू कर सकते हैं। यह मंदिर इटावा में निर्माणाधीन है और अखिलेश ही इसका निर्माण करा रहे हैं। एक-डेढ़ माह में इसके पूरे होने और प्राण प्रतिष्ठा की उम्मीद है। यात्रा के लिए अखिलेश का विशेष रथ तैयार हो रहा है। सपा सूत्र बता रहे हैं अब पीडीए के स्थान पर पीडीए प्लस लिखा जाएगा, यानी पीडीए के साथ ब्राह्मणों भी समाजवादी पीडीए में शामिल किया जा रहा है।

Leave Your Comment