logo

BREAKING NEWS
ममता बनर्जी की भाजपा और बगावती गुट को सीधी चुनौती, 21 को कोलकाता में रैलीकर दिखाएंगी ताकत

ममता बनर्जी की भाजपा और बगावती गुट को सीधी चुनौती, 21 को कोलकाता में रैलीकर दिखाएंगी ताकत

कोलकाता, न्यूज प्लस। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा और टीएमसी के बगावती गुट को सीधी चुनौती का ऐलान कर दिया है। 21 जुलाई को वह कोलकाता में रैलीकर अपनी अगली लड़ाई का ऐलान करेंगी। उन्होंने साथ कर दिया है कि सरकार ने रैली में व्यवधान डाला तो वह बिना मंच, बिना माइक रैली करेंगी लेकिन अब रुकने वाली नहीं हैं।

21 जुलाई को ही टीएमसी का बगावती गुट कोलकाता में बड़ा कार्यक्रम कर रहा है, इसी दिन ममता बनर्जी ने भी रैली का ऐलान कर दिया। उनको डर था कि भाजपा सरकार उनकी रैली रोकने के लिए कुछ भी कर सकती है इसलिए पहले ही हाईकोर्ट से अनुमति लेली, अब कम से कम सरकार रैली पर रोक नही लगा सकती है। अब टीएमसी के बाकी बचे नेता पूरे प्रदेश के टीएमसी कार्यकर्ताओं को रैली के लिए तैयार कर रहे हैं, क्योंकि यह शक्ति प्रदर्शन ही होगा जिससे पता चलेगा ममता के पास कितनी ताकत बची है।

ममता बनर्जी को देश में जुझारू नेता के तौर पर माना जाता है। वह सड़क पर लड़ाई लड़कर ही यहां तक पहुची हैं। अब जब हार के बाद उनकी पार्टी बिखर चुकी है, तमाम पुराने और टीएमसी का आधार रखने वाले नेता भी उनका साथ छोड़ चुके हैं तब ममता एक बार फिर उसी संघर्ष की राह पर चलकर फिर से पार्टी को खड़ा करने की कोशिश कर रही हैं। यह तय है कि हाईकोर्ट की अनुमति के बाद भी रैली को लेकर टकराव जरूर होगा, शायद इसीलिए ममता बनर्जी ने पहले ही ऐलान कर दिया कि उनको रोका गया तो बिना मंच-बिना माइक के ही रैली करेंगी लेकिन अब वह रुकने वाली नहीं हैं।

Leave Your Comment