logo

BREAKING NEWS
भाजपा के ये फैसले उसके लिए कहीं घातक न साबित हों !

भाजपा के ये फैसले उसके लिए कहीं घातक न साबित हों !

नई दिल्ली, न्यूज प्लस। भाजपा के अपने फैसले भाजपा के लिए ही घातक सिद्ध हो सकते हैं, कई ऐसे फैसले हैं जिनको लेकर यह सवाल उठने लगे हैं। भाजपा के रणनीतिकारों को इस पर फिर से विचार करना होगा।

इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए खाकर भाजपा के सांसदों ने जिस तरह सम्मान और स्वागत किया वह वास्तव में न समझ आने वाली फैसला लगा। जैसे ही सदन पहुंचे बाहर भाजपा सांसदों ने धर्मेंद्र प्रदान को शॉल और मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया इस पर विपक्ष ने तंज किया कि सदन के बाहर ऐसा लगा कि कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहुंचा हो, विपक्ष ने कहा सरकार पेपर लीक के लिए एक दिन उन्हें भारत रत्न भी दे सकती है। विपक्ष ने कहाकि प्रधान का सम्मान उन जेन-जी का अपमान है जिन्होंने 36 दिनों तक आंदोलन किया और देश भर से लाखों छात्र शामिल हुए। निश्चित रूप से भाजपा का यह फैसला जेनजी को चिढ़ाने वाला था और युवाओं में यह भाजपा के प्रति आक्रोश बढ़ा सकता है।

 इस बीच भाजपा सांसद ने महेश जेठमलानी ने सोशल माडिया पर सवाल उठाए कि जेन-जी के आंदोलन के लिए फंडिंग किसने की, दिल्ली को बंधक बनाने के लिए पैसा खर्च किसने किए। भाजपा ने सीजेपी नेताओं को पार्टी करते हुआ दिखाकर उसको मुद्दा बनाने की कोशिश की है, इसे लेकर भी विपक्ष भाजपा को कटघरे में खड़ा कर रहा है। इस तरह के भाजपा कै फैसले जेनजी को फिर भाजपा के खिलाफ भड़का सकते हैं, जाहिर 36 दिनों तक भाजपा की जिद के कारण ही जेनजी को जंतर-मंतर पर बैठना पड़ा। शुरुआत से इस मामले में सरकार की तरफ से गलत फैसले हुए, शुरुआत में ही जेनजी से बात कर ली होती तो शायद मुद्दा इतना बड़ा हो पाता और विपक्ष को इतना मौका न मिल पाता।

Leave Your Comment