नई दिल्ली, न्यूज प्लस। विश्व कप से पहले भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले से बदलकर भगवा कर दिया गया है। इसका कई स्तरों पर विरोध भी शुरू हो गया है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि भाजपा केवल जिलों के नाम और खिलाड़ियों की सर्जी के रंग बदल कर नफरत वाली राजनीति कर रही है। पूर्व कप्तान वीरेन रास्किन्हा ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे गलत बताया है।
अपने को घिरता देख हॉकी इंडिया ने बयान जारी किया है जिसमें कहा है कि बहुत सोच समझकर फैसला लिया गया है। हॉकी इंडिया के अनुसार कोच और खिलाड़ियों की सलाह पर फैसला किया गया है। हॉकी इंडिया के अनुसार केसरिया रंग देश के साहस, त्याग और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है इसलिए इस रंग को चुना गया है, साथ ही कहा है कि जर्सी के रंग पहले भी बदले गए हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व हॉकी टीम के पूर्व कप्तान वीरेन रास्किन्हा कहा है कि पारम्परिक जर्सी का रंग अचानक बदलने का फैसला ठीक नहीं है, दोनों ने भगवा रंग पर भी आपत्ति जतायी है।
