logo

BREAKING NEWS
अमृतसर एयरपोर्ट देश का दूसरा इजी कनेक्ट इंटरनेशनल हब

अमृतसर एयरपोर्ट देश का दूसरा इजी कनेक्ट इंटरनेशनल हब

नई दिल्ली, न्यूज प्लस। इंटरनेशनल यात्रा करने वालों के लिए अमृतसर से बड़ी खुशखबरी आयी है, 28 जुलाई को अमृतसर देश का दूसरा इजी कनेक्ट इंटरनेशनल एविएशन हब बन गया। एयर इंडिया ने अमृतसर से विशेष सेवा शुरू कर दी, इससे पंजाब के साथ आसपास के इंटरनेशनल यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। 

वाराणसी के बाद अमृतसर का श्री गुरु रामदासजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का दूसरा इजी कनेक्ट इंटरनेशनल एविएशन हब बना है। इससे यात्री अब अमृसर एयरपोर्ट पर ही एमिग्रेशन और चेकइन करके दिल्ली के रास्ते 27 विदेशी शहरों तक आसानी से याक्षा कर सकेंगे। यह सुविधा केंद्र सरकार की हब-एंड-स्पोक नीति के तहत पंजाब के अमृतसर को देश का दूसरा ऐसा हब बनाया गया है। एयर इंडिया ने इसकी शुरुआत कर दी है।

इस नई व्यवस्था से यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स के दौरान होने वाली परेशानियों से बड़ी राहक मिलेगी। नई व्यवस्था से अब छोटे शहरों से आने वाले लोग अमृतसर के रास्ते बिना किसी रुकावट के विदेश यात्रा कर सकेंगे। इसी के साथ केंद्र सरकार का भारतीय हवाई अड्डों को विश्व स्तरीय हब के विकसित करने का उद्देश्य आगे बढ़ रहा है। इस कदम से आने वाले दिनों में पंजाब से इंटरनेशनल हवाई कनेक्टिव और मजबूत होगी।

Leave Your Comment