logo

BREAKING NEWS
ममता बनर्जी को बड़ी राहत, बैंक खातों से निकाल सकेंगीं पैसे

ममता बनर्जी को बड़ी राहत, बैंक खातों से निकाल सकेंगीं पैसे

नई दिल्ली, न्यूज प्लस। कोलकाता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी यानी टीएमसी को बड़ी राहत दी है। पार्टी के फ्रीज बैंक खातों के संचालन का अधिकार ममता बनर्जी को दिया है, हालांकि हाईकोर्ट ने देखरेख के लिए बीच में एक रिटायर्ड जज को बैठा दिया है। बगावत करने वाले विधायकों की मांग पर यह खाते सीज किए गए थे, खातों में 440 करोड़ रुपये हैं।

बगावत करके अलग गुट बनाने वाले विधायकों ने कहा था कि बैंक खातों में अपराध से इकट्ठा किया गया धन है, जिसके निष्कासन पर पाबंदी लगाई जाए। खाते सीज हुए तो ममता बनर्जी कोलकाता हाईकोर्ट गईं, इस बीच ईडी ने भी खातों पर रोक लगा दी। हालांकि हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी को राहत दे दी है। अदालत ने रोजमर्रा के खर्चों के लिए खाते खोलने की अनुमति दे दी है, हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज की देखरेख में खातों का संचालन ममता बनर्जी गुट कर सकेगा।

हाईकोर्ट ने जो आदेश दिया है उसके अनुसार पैसे निकालने के लिए ममती गुट के दो अधिकृत पदाधिकारी हस्ताक्षर करेंगे, यह चेक नियुक्त किए गए रिटायर्ड जज क पास जाएगा वह चेक बैंक में भेजेंगे तब पैसा निकल पाएगा। इसको ममता के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। अब ममता गुट इन खातों से रोजमर्रा के खर्चों के लिए पैसा निकाल सकेगा।

Leave Your Comment