logo

header-ad
header-ad
लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से किया बेदखल, खुद बताई वजह, महिला के साथ पोस्ट वायरल हुई थी

लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से किया बेदखल, खुद बताई वजह, महिला के साथ पोस्ट वायरल हुई थी

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका लगा है। उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। और घर से भी बेदखल कर दिया है लालू ने इसकी जानकारी एक्स पर पोस्ट कर दी है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

आरजेडी नेता लालू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा - निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

https://twitter.com/laluprasadrjd/status/1926573894661496910

तेजस्वी ने बड़े भाई के लिए क्या कहा?

तेज प्रताप के पोस्ट को लेकर मचे बवाल पर राजद नेता और उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह ऐसे मामलों को बर्दाश्त नहीं करते और उनकी पार्टी बिहार की जनता के लिए पूरी मेहनत से काम कर रही है. जनता के सुख-दुख में हम भाग ले रहे हैं जहां तक मेरे बड़े भाई की बात है, राजनीतिक और निजी जीवन अलग होता है। निजी जीवन के निर्णय लेने का उनका अधिकार है

फेसबुक पोस्ट से मचा था बवाल

दरअसल शनिवार को तेज प्रताप यादव के एक फेसबुक पोस्ट से बड़ा बवाल मचा था. तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया ऑफिसियल फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया था. जिसमें तेज प्रताप एक लड़की के साथ नजर आ रहे थे. पोस्ट में लिखा गया था कि तेज प्रताप यादव अनुष्का यादव संग 12 साल से रिलेशनशिप में हैं. बाद में पोस्ट को हटा दिया गया. हमलोग पिछले 12 साल से एक रिलेशनशिप में रह रहे हैं। हालांकि बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया था।

JDU नेता नीरज कुमार ने कहा, "यह लालू प्रसाद यादव के परिवार का मामला है। जब बिहार के चर्चित राजनेता दरोगा प्रसाद राय की पोती को घर से निकाला गया था तब क्या आपका(लालू यादव) संस्कार नहीं जागा था और आज आपका ज़मीर जाग गया है? आपके मंतव्य के बाद तेजस्वी यादव बोलते हैं कि तेज प्रताप यादव हमारे बड़े भाई हैं। यह कैसा चूहे-बिल्ली का खेल हो रहा है? बेटियों का सम्मान बिहार की राजनीति नहीं देश की संस्कृति रही है

https://twitter.com/AHindinews/status/1926597493237653804

Leave Your Comment