logo

BREAKING NEWS
मानवीय मूल्यों के संवर्धन को कानपुर में होगा पांच दिवसीय सेवा मेला

मानवीय मूल्यों के संवर्धन को कानपुर में होगा पांच दिवसीय सेवा मेला

कानपुर, न्यूज प्लस। हिन्दू आध्यात्मिक एवं संवा संस्थान 26 से 30 नवंबर 2026 तक कानपुर में विशाल सेवा मेला का आयोजन करने जा रहा है। इस मेले में मठ-मंदिर, पारिवारिक एवं मानवीय मूल्यों के संवर्धन, नारी सम्मान और अन्य मुद्दों पर न केवल चर्चा होगी बल्कि इसके लिए एक ठोस रणनीति तैयार होगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए कानपुर में दो दिवसीय तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। 

पंडित दीन दयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में आयोजित तयारी बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए। तय हुआ कि पारिवारिक, सामाजिक सांसकृतिक मूल्यों के संवर्धन, चरित्र निर्माण, पर्यावरण संवर्धन के लिए विशेष काम करने की आवश्यकता है। इन कार्यों के लिए विशेष सेवा मेला के आयोजन की रूपरेखा रख गई जो 26 से 30 नवंबर तक कानपुर के ब्रजेन्द्र स्वरूप पार्क में आयोजित होने जा रहा है। 

आयोजन को सफल बनाने के लिए मेला प्रबंधन, प्रचार प्रसार व शिक्षा समूह की संयुक्त बैठक हुई। बताया गया कि सेले से 100 दिन पहले से प्री मेला एक्टिविटी जारी। 31 अक्टूबर 2026 को एक लाख लोगों के साथ सामूहिक वंदेमातरम और नवरात्र में कन्या वंदनम का आयोजन होगा। इसी बीच स्वामी विवेकानन्द और अन्य महापुरुषों पर भी चर्चाओं का आयोजन किया जाएगा। 

संस्थान के अखिल भारतीय पदाधिकारी सोमकांत वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि मेले का आयोजन खासकर हिन्दू समाज में नई जाग्रति पैदा करने और अपने मूल्यों व परंपराओं को जीवित रखने के लिए रणनीति तैयार करने को हो रहा है। मेले में बुद्धजीवियों के विचार सामने आएंगे जिसके अनुसार आगे की रणनीति तैयार हो सकेगी। तैयारी बैठक के दौरान आध्यात्मिक सेवा संस्थान के महानगर अध्यक्ष संजीव दीक्षित, महानगर संयोजक नवेन्दु शुक्ल, मेला संयोजक अरविंद दीक्षित के अलावा प्रमुख रूप से अमरनाथ, डा, शैलेन्द्र, डा, राहुल मिश्रा दि मौजूद रहे। 

Leave Your Comment