logo

BREAKING NEWS
बाबा रामदेव के बयान पर मुस्लिम धर्म गुरुओं का हमला, हिन्दू धर्म गुरु बाबा के साथ

बाबा रामदेव के बयान पर मुस्लिम धर्म गुरुओं का हमला, हिन्दू धर्म गुरु बाबा के साथ

नई दिल्ली, न्यूज प्लस। योग गुरु बाबा रादेव के एक बयान पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने उन पर हमला बोल दिया है, इनका जवाब हिन्दू धर्म गुरुओं ने दिया और वह कहा पूरी बाबा रामदेव के साथ हैं। इससे देश में एक नई बहस छिड़ गई है और दोनों तरफ से हमले जारी हैं।

दरअसल बाबा रामदेव ने दिल्ली के कार्यक्रम में कहाकि भारत में रहने वाले सभी सनातनी और हिन्दू हैं, उन्होंने कहाकि सभी के पूर्वज सनासनी थे। वह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहाकि मजहब भले अलग हों लेकिन पूर्वज एक हैं। उन्होंने कहाकि भारत के हिन्दू राष्ट्र बनने पर किसी को इससे डरने की जरूरत नहीं है कि मुसलमान कहां जाएंगे, उन्होंने कहा बस अपने पूर्वजों की परम्परा अपना लें और आराम से रहें। उनका बयान साथ आते ही, मुस्लिम धर्मगुरु और मुस्लिम नेता बाबा पर हमलावर हो गए। एआईएमआईएम सांसद वारिश पठान तुरंत बोले डरते मुसलमान किसी के बाप से भी नहीं हैं, उन्होंने कहाकि वह संविधान को मानते हैं उसके अनुसार ही चलते हैं। उन्होंने कहा ये नफरती लोग हैं और हर मौके पर मुसलमानों को निशाना बनाते हैं। पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद बोले तब फिर सभी को सनातनी मान लें फिर क्योंइतनी दरारें क्यों डाली जाती हैं। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलेगा न कि ऐसे बाबाओं के बयान से।

सिया धर्मगुरु सैफ अब्बास ने कहाकि देश बाबा साहेब के संविधान से चलेगा और हम उसी को मानते हैं। उसके अनुसार बोलते हैं, उन्होंने भी कहाकि हम किसी से डरते नहीं बल्कि संविधान से चलते हैं। एक और मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना मुस्ताक अली ने कहाकि हम इस्लाम को फालो करते हैं, उन्होंने कहा बाबा मक्कार, इस नफरती आदमी को धिक्कार है। उन्होंने भी संविधान को सबसे ऊपर बताया। दूसरी तरफ अयोध्या के हिन्दू धर्मगुरुओं ने कहाकि वह पूरी तरह बाबा रामदेव के साथ हैं और उनके हिन्दू राष्ट्र के बयान का पूरी तरह समर्थन करते हैं।

Leave Your Comment