logo

BREAKING NEWS
आमिर की तीसरी शादी क्या लव जिहाद, छिड़ गया विवाद

आमिर की तीसरी शादी क्या लव जिहाद, छिड़ गया विवाद

मुंबई, न्यूज प्लस। जाने माने फिल्म अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी क्या लव जिहाद है, इसको लेकर नई बहस और विवाद छिड़ गया है। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे के एक बयान ने महाराष्ट्र ही नहीं पूरे देश में नई बहस छेड़ दी है। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 5 जुलाई 2026 को अपनी लम्बे समय की साथी गौरी स्प्रैट से बांद्रा स्थित घर पर शादी की थी। बाकायदा रजिस्टर्ड शादी में उनके तमाम रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे। इतना ही नहीं शादी समारोह में दोनों पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव भी मौजूद थीं। न तो शादी करने वाली गौरी को इसमें कोई आपत्ति थी न पूर्व पत्नियों को क्योंकि उनसे तलाक के बाद उन्होंने संवैधानिक तरीके से शादी की लेकिन नीतेश राणे को यह रास नहीं आया या कहें कि आमिर की लोकप्रियता का उन्होंने अपनी राजनीति को चमकाने के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश की।

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नीतेश राणे को अचानक 7 दिन बाद आमिर की शादी याद आयी। वह बोले आमिर की तीसरी शादी लव जिहाद है, आमिर की इस शादी क उन्होंने गजवा-ए-हिन्द का नया अध्याय बताया। उन्होंने कहा आमिर खान क्या लव जिदा के ब्रांड एम्बेसडर हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा आमिर की फिल्में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज देखता है और उनसे प्रभावित होता है। उन्होंने हिन्दुओं को आगाह किया कि सतर्क रहें और सोच समझकर ही फैसला लें। उनका सीधा संकेत आमिर की फिल्में देखने को लेकर है।

नीतेश राणे का बयान आते ही पहला जवाब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के सांसद वारिस पठान ने दिया। उन्होंने कहा नीतेश राणे जैसे लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए हिन्दू-मुस्लिम करेते हैं। उन्होंने कहाकि आमिर के शादी करने पर नीतेश राणे के पेट में क्यों दर्द हो रहा है, उन्हें शादी से क्या तकलीफ है। उन्होंने पूछा क्या नीतेश राणे को जिहाद का मतलब भी मालुम है, उन्होंने कहा इनके टारगेट में मुसलमान हैं। जमीयत उलमा-ए-हिन्द मुंबई के अध्यक्ष मौलाना सिराज खान भी इस बहस में कूद पड़े हैं, उन्होंने भी नीतेश राणे के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहाकि उनके पेट में क्यों दर्द हो रहा है।

Leave Your Comment