लखनऊ, न्यूज प्लस। कांवड़िए क्या सीएम योगी की नसीहत मानेंगे या फिर यूं ही हुड़गंद करते रहेंगे और पुलिस मूक दर्शक बनी रहेगी। सीएम योगी ने विपक्ष खासकर सपा पर कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े प्रहार किए हैं, साथ ही कांवड़ियों को भी हिदायत दी है। कांवड़िए जब आम जनता पर हमले करते हैं और पुलिस आंख बंद कर लेती है तो सरकार की किरकिरी होती है और लोगों का आक्रोश बढ़ता है, शायद इसीलिए पहली बार सीएम ने कांवड़ियों को भी हिदायत दी है।
30 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। कांवड़ यात्रा से पहले ही रास्ते में पड़ने वाले ढाबों और रेस्टोरेंट को लेकर सरकार की ओर से हिदायतें जारी कर दी थीं जिससे सभी ने संचालक का नाम वाला बोर्ड लगा दिया, हालांकि इसके बाद भी हिन्दू संगठन आवाज उठा रहे हैं। कांवड़ यात्रा शुरू होते ही कांवड़ियों के हुड़दंग की तस्वीरें और वीडियो सामने आने लगे, इससे सरकार की बदनामी होने लगी। शायद इसीलिए सीएम योगी को हिदायत जारी करनी पड़ी।
सीएम योगी ने अफसरों के साथ बैठककर कांवड़ रूट पर सुरक्षा के साथ शौचालय व अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि 24 घंटे सतर्कता बरती जाए, ड्रोन से यात्रा की निगरानी रखने की भी हिदायत सीएम योगी ने दी। दूसरी तरफ एक सभा में सीएम योगी ने कहाकि अब वह समय नहीं रह गया है कि कांवड़ यात्रा को कोई रोक पाएगा, साथ ही उन्होंने कांवड़ियों को भी हिदायत दी कि वह हुड़दंग न करें।
