logo

BREAKING NEWS
बिहार चुनाव के बाद कमल को मिलेगा नया प्रेसीडेंट

बिहार चुनाव के बाद कमल को मिलेगा नया प्रेसीडेंट

न्यूज प्लस डेस्क । अब यह तय हो गया है कि बिहार चुनाव के बाद दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। आरएसएस से भाजपा हाईकमान का पर्दे के पीछे चल रहा झंझट खत्म हो गया है। कहने को आरएसएस और उसके अनुयाइयों ने हमेशा से कहा कि उनकी पहचान सामाजिक संगठन की है और राजनीति से या भाजपा की कार्यप्रणाली से कोई लेना-देना है। आरएसएस गैर राजनीतिक संगठन है।
भाजपा के केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कद्दावर नेता राजनाथ सिंह ने भी बिहार चुनाव के परिप्रेक्ष्य में साफ कर दिया है कि परिणाम एनडीए के पक्ष में ही जाएंगे। एनडीए को 160 सीटें मिलना तय है। परिणाम आने के बाद इस साल भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। कौन अध्यक्ष होगा , इस पर राजनाथ के साथ भाजपा ने खुलासा करने से साफ इनकार कर दिया है, पर यह भी तय है कि अध्यक्ष की कुर्सी पर वही बैठेगा जिसका आरएसएस से लगाव रहा हो। नाम कई हैं पर इस पर भविष्यवाणी करना बेकार है क्योंकि 11 साल से भाजपा में नए सीएम हों या पदाधिकारी , सब नए चेहरे ही सामने आते रहे हैं। पार्टी के विश्वस्त सूत्र बता रहे हैं कि आने वाले समय में यूपी समेत सात राज्यों में चुनाव होना है, ऐसे में संभावना इस बात की है कि अध्यक्ष पद पर उत्तर भारत से ही ताजपोशी होगी, भले ही कई नामों पर कयासवाजी पहले से चली आ रही हो।

Leave Your Comment