न्यूज प्लस डेस्क, लखनऊ। SIR को लेकर अभी तक विपक्ष टेंशन में था लेकिन यूपी में सीएम योगी टेंशन में आ गए हैं। उनके टेंशन पर अखिलेश यादव ने तंज कसा और अपने जीत की गणित बता दी।
SIR को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की और बूथवार कार्यकर्ताओं को वोट जुड़वाने की हिदायत दी। सीएम योगी ने बताया कि SIR के बाद मतदाता सूची में 12 करोड़ नाम आए हैं, जबकि कुल वोटर 16 करोड़ होने चाहिए। उन्होंने 4 करोड़ वोटरों का अंतर है जो ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2025 की मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 15.44 करोड़ थी, जनवरी 2026 में 18 साल के हो चुके युवाओं के नाम जुड़ने के बाद संख्या बढ़नी चाहिए लेकिन यहां नाम घट गए। उन्होंने साफ कहा कि जो 4 करोड़ मतदाता घटा है वह आपका (भाजपा) विरोधी नहीं है। सीएम योगी ने कहा अब जब SIR का समय बढ़ गया है भाजपा कार्यकर्ताओं को जुट जाना चाहिए और बूथवार काम करके एक-एक घर में जाकर वोटर बढ़वाएं।
सीएम योगी चिंता वाला यह बयान बाहर आया तो अखिलेश यादव तंज कसने से नहीं चूके। उन्होंने कहाकि सीएम योगी ने अपनी हार की गणित खुद बता दी है, उन्होंने बता दिया है कि 4 करोड़ मतदाता घटने का मतलब है हर सीट पर भाजपा के कई हजार वोट घट गए और वह हार रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक विपक्ष SIR को लेकर संशय जता रहा था अब योगी जी तनाव में है। अखिलेश यादव ने कहाकि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को सतर्क कर दिया इसलिए उनके वोटर बच गए।



