logo

header-ad
header-ad
योगी का उप्र की जनता के नाम खुला पत्र.. घुसपैठ पर प्रहार या सियासत

योगी का उप्र की जनता के नाम खुला पत्र.. घुसपैठ पर प्रहार या सियासत

न्यूज प्लस डेस्क, लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ का उप्र की जनता के नाम खुला पत्र घुसपैठ पर कड़ा प्रहार है या सिर्फ सियासत इस पर चर्चा तेज हो गई है। सीएम योगी ने पत्र के माध्यम से प्रदेश की जनता को घुसपैठियों से आगाग किया है, उन्होंने न केवल जमीन पर घुसपैठियों की पहचान का अभियान शुरू कराया है बल्कि लोगों को भी सावधान किया है। दूसरी तरफ विपक्ष ने इस पत्र के बहाने उल्टा भाजपा पर हमला बोला है, विपक्ष का कहना है कि पत्र केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय की विफलता ही साबित करता है।

आठ साल से उप्र में योगी सरकार है, पहली बार घुसपैठ के खिलाफ सरकार की सख्ती दिखी है। सीएम योगी ने सभी निकायों को घुसपैठियों की पहचान करने का आदेश दिया है, साथ ही पुलिस को सक्रिय किया है। पुलिस झोपड़पट्टी में घुसपैठियों की पहचान कर रही है। अब सीएम योगी ने प्रदेश के लोगों को आगाह किया है कि वह अपने घरों-दुकानों में नौकर रखने से पहले उसकी पहचान जरूर कर लें। सीएम ने चेताया है कि घुसपैठिए प्रदेश के लोगों का हक छीन रहे हैं, इनको हरहाल में प्रदेश और देश से बाहर करना है।

बिहार चुनाव के दौरान घुसपैठ का मुद्दा बहुत गरम रहा, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर हर बड़े नेता ने घुसपैठ पर प्रहार किया, अब यूपी चुनाव से पहले य़हां भी घुसपैठ मुद्दा बन रहा है। विपक्ष इस पर प्रहार कर रहा है, सपा का कहना है कि आठ साल तक योगी सरकार सोती रही, इसका मतलब घुसपैठ इनके लिए समस्या नहीं चुनावी मुद्दा है। योगी के पत्र पर सपा प्रवक्ता ने कहा कि अगर इतना घुसपैठ हो रहा है तो इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह की असफलता है, योगी का पत्र अमित शाह पर प्रहार है।

Leave Your Comment