logo

header-ad
header-ad
संभल का योगी संकेत, चुनाव तक चलेगा मुद्दा

संभल का योगी संकेत, चुनाव तक चलेगा मुद्दा

न्यूज प्लस डेस्क, लखनऊ। संभल में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद तोड़ी गई, मस्जिद में बिजली चोरी पर कार्रवाई हुई। मस्जिद की तरफदारी करने वाले लोगों के घर तोड़े गए और कार्रवाई अभी जारी है।

संभल के सलेमपुर सालार में 4 जनवरी 2026 को सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर मदीना मस्जिद को प्रशासन की कार्रवाई से पहले स्थानीय लोगों ने खुद ध्वस्त कर दिया। इसको लेकर विरोध हुआ, कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया जिससे इलाके में तनाव फैला। इसके बाद सरकार का कटिया के खिलाफ अभियान चला, खुद डीएम पुलिस के साथ कटिया हटवाने निकले। मस्जिद के साथ बने तीन मकान भी ढहा दिए गए, कहा जा रहा है कि यह सब कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ हुई जो मस्जिद गिराए जाने का विरोध कर रहे थे।

पिछले विधानसभा चुनाव में कैराना मुद्दा बना था और भाजपा इसे चुनाव तक ले गई थी। जिस तरह सीएम योगी संभल को लेकर कार्रवाई कर रहे हैं और जिस तरह उनके बयान आ रहे हैं माना जा रहा है कि संभल मुद्दा भी चुनाव तक जाएगा और चुनाव में इसे बड़े मुद्दे के तौर पर प्रयोग किया जाएगा। संभल में कोई न कोई कार्रवाई हर रोज की जा रही है, वहां से मस्जिद समर्थकों की आवाज भी रह-रह कर उठ रही है। एक वर्ग के लोगों का कहना है कि तमाम धर्मस्थल सरकारी जमीन पर बनाए गए हैं लेकिन कार्रवाई केवल मस्जिदों के खिलाफ हो रही है। जैसे-जैसे इस तरह के बयान आ रहे हैं संभल में पुलिस और प्रशासन सख्ती दिखा रहा है। प्रदेश में यह मुद्दा सरकार बनाम मुस्लिम बनाने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं, इससे माना जा रहा है कि मुद्दा बड़ा बनेगा और चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा।

Leave Your Comment