पटना, राजबीर सिंह। बिहार चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा की स्टार पावर के रूप में इंट्री हुई थी, लेकिन आज आज स्टार पावर की भरमार है। अभी तक बॉलीवुड का बोलबाला रहता था लेकिन इस चुनाव में पहली बार स्थानीय स्टारों को उतारा गया है।
भाजपा ने चुनाव से पहले आनन-फानन में भोजपुरी लोकगायिका मैथिली ठाकुर को पार्टी में शामिल करके चुनाव में उतार दिया तो आरजेडी ने भोजपुरी स्टार खेसारीलाल को मैदान में उतार दिया। चुनाव से ठीक पहले भोजपुरी गायक पवन सिंह भाजपा में शामिल होकर चुनाव में उतरने वाले थे लेकिन उनकी पत्नी ने खेल बिगाड़ दिया। इधर भाजपा ने अपने प्रचार के लिए स्टार मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेशलाल याद निरहुआ को उतार दिया।
दोनों तरफ स्टारों के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है, एक स्टार का जवाब दूसरी तरफ से स्टार दे रहा है। खेसारी ने बयान दिया कि राममंदिर बनता लेकिन अस्पताल जरूरी है, उन्होंने कहा मंदिर से रोजगार और इलाज नहीं मिलेगा तो निरहुआ ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा भव्य राम मंदिर पूरा देस चाह रहा था और वह बन गया, उन्होंने कहा खेसारी की सोच पर तरस आता है जो राम मंदिर की जगह अस्पताल बनाना चाहते हैं। मैथिली ठाकुर भी पूरी लय में नजर आ रही हैं, आज वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र के अंदर उनको हरे गमछे में पुरुष और हरी साड़ी में महिलाएं दिखीं तो यहां कह दिया कि यह मत्मीजी है, उन्होंने कहा ये लोग आरजेडी को वोट के लिए इशारा कर रहे थे इसलिए शिकायत निर्वाचन आयोग से करेंगी। मनोज तिवारी और रविकिशन तो अब स्टार कम सांसद बनने के बाद नेता ज्यादा बन चुके हैं।



