logo

header-ad
header-ad
यूपी में क्या कांग्रेस-सपा गठबंधन रह पाएगा कायम ?

यूपी में क्या कांग्रेस-सपा गठबंधन रह पाएगा कायम ?

न्यूज प्लस, डेस्क। बिहार में इंडिया गठबंधन की करारी हार के बाद आगे चुनावों पर चर्चा शुरू हो गई है, इसमें सबसे महत्वपूर्ण है यूपी। यूपी में कांग्रेस-सपा गठबंधन रहेगा या टूटेगा, साथ चुनाव लड़ेगा या अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे इस पर बहस शुरू हो गई है।

दरअसल बिहार में महागठबंधन का हस्र सबने देख लिया है, चुनाव में अंतिम समय तक आरजेडी और कांग्रेस के बीच तल्खी भी किसी से छिपी नहीं है। यूपी में अभी से यह सब शुरू हो गया है। बिहार में कांग्रेस की दशा देख सपा नेताओं ने कहना शुरू कर दिया है कि इंडिया गठबंधन का नेतृत्व अब अखिलेश यादव को करना चाहिए। सपा नेता कह रहे हैं जिस तरह यूपी में सपा ने लोकसभा चुनाव लड़ा और भाजपा की जीत का रथ रोका है उससे जाहिर है भाजपा को सिर्फ सपा ही हरा सकती है।

अखिलेश यादव ने भी यूपी का उदाहरण देकर कहा है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे है विधानसभा में दोहराते हैं, इससे साबित है सपा ही भाजपा को हरा सकती है। दूसरी तरफ से कांग्रेस नेताओं का जवाब आया है कि भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ राहुल गांधी जवाब दे सकते हैं। चुनाव से पहले ही दोनों तरफ से इस तरह की तल्खी संकेत दे रही है कि यह गठबंधन टूट सकता है और दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि दोनों के पास और कोई आप्शन भी नहीं है इसलिए यह भी माना जा रहा है कि आखिर में राहुल-अखिलेश बैठें और सारी चीजें ठीक हो जाएं।

Leave Your Comment