भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। यह जानकारी राज्यसभा में पीठासीन घनश्याम तिवाड़ी ने दी।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस्तीफा ने बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। यह आजाद भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी उपराष्ट्रपति ने अपने कार्यकाल के बीच में इस तरह इस्तीफा दिया है। धनखड़ के इस्तीफे के बाद विपक्ष मौजूदा सरकार पर हमलावर है उन्होने आरोप भी लगाए है की धनखड़ के इस्तीफा की वजह स्वास्थ्य नहीं कुछ और है। इन सबके बीच अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा।
उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह वर्तमान में सभापति के कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद अब नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।
उपराष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है?
भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों द्वारा किया जाता है, जिसमें मनोनीत सदस्य भी वोट डाल सकते हैं। यह प्रक्रिया राष्ट्रपति चुनाव से अलग है, जिसमें राज्य विधानसभाओं के विधायक भी मतदान करते हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए, उसकी आयु 35 वर्ष से अधिक होनी चाहिए, और उसे राज्यसभा का सदस्य चुने जाने की सभी योग्यताएं पूरी करनी होंगी।
अगले उपराष्ट्रपति के लिए इन नामों पर चर्चा
जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद कई प्रमुख नेताओं और व्यक्तियों के नाम अगले उपराष्ट्रपति के लिए चर्चा में हैं। हालांकि ये नाम सोशल मीडिया, समाचार और राजनीतिक के जरिए सामने आए है इन नामों मे सबसे पहला नाम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है।
- नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार का नाम उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में सबसे ज्यादा चर्चा में है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और एनडीए बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए नीतीश को यह पद ऑफर कर सकती है। इससे बीजेपी को बिहार में ओबीसी वोटों को मजबूत करने और एक युवा नेता को मुख्यमंत्री बनाने का अवसर मिल सकता है। - मनोज सिन्हा
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का नाम भी जोर-शोर से चर्चा में है। - राजनाथ सिंह
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल है। - वसुंधरा राजे
ग्वालियर राजघराने की वसुंधरा राजे का नाम भी उपराष्ट्रपति पद की रेस में बताया जा रहा है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता के रूप में उनकी छवि इस पद के लिए उपयुक्त मानी जा रही है। - जेपी नड्डा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम भी कुछ सूत्रों द्वारा चर्चा में लाया गया है। - अरिफ मोहम्मद खान
केरल के पूर्व राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान का नाम भी कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में उभरा है। - पूर्व CJI चंद्रचूड़
पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ का नाम भी कुछ चर्चाओं में शामिल है। उनका कानूनी और संवैधानिक अनुभव उन्हें इस पद के लिए एक अनूठा दावेदार बनाता है। - दर्शना सिंह
बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला मोर्चा) और राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह का नाम भी सामने आया है। - सौदान सिंह
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े सौदान सिंह का नाम भी चर्चा में है। - शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम भी कुछ सूत्रों द्वारा लिया जा रहा है। - घुलाम नबी आजाद
वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री घुलाम नबी आजाद का नाम भी कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में सामने आया है।
धनखड़ के अचानक इस्तीफे ने राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलों को जन्म दिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे "अप्रत्याशित" और "अकल्पनीय" बताते हुए कहा कि इसके पीछे कुछ और कारण हो सकते हैं। बीजेपी और एनडीए इस पद के लिए एक ऐसे उम्मीदवार की तलाश में हैं जो न केवल एक मजबूत और प्रभावी नेतृत्व प्रदान कर सके, फिलहाल, अगले उपराष्ट्रपति के नाम की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बीजेपी और एनडीए एक ऐसे उम्मीदवार की तलाश में हैं जो राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति में संतुलन बनाए रख सके। नीतीश कुमार, मनोज सिन्हा, और राजनाथ सिंह जैसे नाम सबसे आगे हैं,



