Close Menu
    What's Hot

    इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया: स्टाइलिश लुक में नजर आए खिलाड़ी, 20 जून को पहला मुकाबला

    June 6, 2025

    इलॉन मस्क की यें कंपनी भारत में मचाएगी धमाल, मिला लाइसेंस, जानें कब मिलेगी सर्विस ?

    June 6, 2025

    यूथ की कशमकश .ए. जिन्दगी: एक विश्लेषण, चीफ काउंसलर और मोटीवेशनल स्पीकर की जुबानी

    June 6, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • राजनीति
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    newsplus24x7
    • Home
    • महाकुंभ 2025
    • देश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • क्राईम
    • बिजनेस
    • धर्म
    • ऑटो
    newsplus24x7
    Home | राजनीति | बेंगलुरु भगदड़ में मौत का जिम्मेदार कौन? कर्नाटक CM-डिप्टी CM के खिलाफ शिकायत दर्ज: भाजपा ने की यें मांगा
    राजनीति

    बेंगलुरु भगदड़ में मौत का जिम्मेदार कौन? कर्नाटक CM-डिप्टी CM के खिलाफ शिकायत दर्ज: भाजपा ने की यें मांगा

    AnoopBy AnoopJune 5, 2025Updated:June 5, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    New Project 2025 06 05T132630.620
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की विजेता टीम रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का जश्न बुधवार को बड़े हादसे में बदल गया। विजेता टीम का इंतजार कर रहे हजारों फैंस खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बेताब थे, उन्हे क्या मालूम था की RCB की जीत हमारे लिए मौत बनकर आई है, दरअसल चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़ में भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई। 33 घायल हैं और मौत से अस्पताल में जूझ रहे हैं।

    बेंगलुरु भगदड़ को कर्नाटक हाईकोर्ट ने खुद नोटिस लिया है। कोर्ट दोपहर करीब 3 बजे मामले में सुनवाई करेगा। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने कब्बन पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी CM डीके शिवकुमार और कर्नाटक क्रिकेट बोर्ड पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा ने उनके इस्तीफे की मांग की है।

    New Project 2025 06 05T131552.683 1

    एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर कल हुई भगदड़ पर कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने कहा, “मुख्यमंत्री ने पहले ही घटना की मजिस्ट्रेट जांच की घोषणा कर दी है। मैं यहां उन गेटों पर स्थिति देखने आया हूं जहां भगदड़ हुई थी।

    बेंगलुरु भगदड़ पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि यह सिर्फ हादसा नहीं था, बल्कि सरकार की बनाई हुई भगदड़ थी। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि ऐसे हादसे होते रहते हैं। क्या 11 लोगों की मौत को सामान्य बताया जा सकता है।

    भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा ,”वाशिंगटन में वरिष्ठ कांग्रेसी और सीनेटर के साथ लंबी बैठक हुई है। बैठक बहुत लाभदायक रही। सभी लोगों ने भारत को पूरा समर्थन दिया। ऑपरेशन सिंदूर के पक्ष में भी समर्थन मिला। हर देश आतंकवाद मुद्दे को छोड़कर भी भारत के साथ कई मामलों में काम करने के लिए उत्सुक है क्योंकि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। सभी लोग भारत के साथ काम करना चाह रहे हैं….सभी जानते हैं कि पाकिस्तान और भारत के बीच में कोई तुलना ही नहीं है…सभी देश भारत के साथ बहुत अच्छा रिश्ता बनाने के लिए उत्सुक है।

    #WATCH वाशिंगटन डीसी | भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा ,"वाशिंगटन में वरिष्ठ कांग्रेसी और सीनेटर के साथ लंबी बैठक हुई है। बैठक बहुत लाभदायक रही। सभी लोगों ने भारत को पूरा समर्थन दिया। ऑपरेशन सिंदूर के पक्ष में भी समर्थन मिला। हर देश आतंकवाद मुद्दे को छोड़कर भी भारत के साथ कई… pic.twitter.com/UiDZAOlk2F

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2025

    सूर्या ने आगे कहा कल, सीएम ने प्रशंसकों की भीड़ के उन्माद को अच्छी तरह से जानते हुए भी सभी को खुला निमंत्रण देते हुए एक ट्वीट किया था। इसके आप आरसीबी RCB और विराट कोहली Virat kohli या यहां तक ​​कि दर्शकों को भी दोष नहीं दे सकते। अगर कोई जिम्मेदार है, तो वह मुख्यमंत्री और DCM हैं,

    बेंगलुरू भगदड़ पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “ये बेशर्मी है, इस पर जिम्मेदारी लेन के बदले कांग्रेस बेशर्मी से अपनी जिम्मेदारी का ठिकड़ा किसी ओर के माथे लगाती है। मुख्यमंत्री बोलते हैं कि मेरी क्या जिम्मेदारी है, उपमुख्यमंत्री भीड़ को दोष देते हैं…इनपुट के अनुसार पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी फिर भी ये कार्यक्रम किसके दबाव में कराया गया? आज भीड़ और लोगों को दोष दिया जा रहा है लेकिन सीएम और उपमुख्यमंत्री की क्या जिम्मेदारी बनती है…इन्हें इस्तीफा देना चाहिए और जिम्मेदारी उठानी चाहिए..”

    #WATCH दिल्ली: बेंगलुरू भगदड़ पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "ये बेशर्मी है, इस पर जिम्मेदारी लेन के बदले कांग्रेस बेशर्मी से अपनी जिम्मेदारी का ठिकड़ा किसी ओर के माथे लगाती है। मुख्यमंत्री बोलते हैं कि मेरी क्या जिम्मेदारी है, उपमुख्यमंत्री भीड़ को दोष देते हैं…इनपुट… pic.twitter.com/5S6h4idLZo

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2025

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बेंगलुरु भगदड़ पर कहा, “यह बहुत ही दुखद, हृदय विदारक घटना है। भाजपा की संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं, लेकिन अगर इस पूरी घटना के लिए कोई सीधे तौर पर जिम्मेदार है, तो वह कांग्रेस पार्टी की कर्नाटक सरकार है। बाहर निर्दोष नागरिक मर रहे थे और स्टेडियम के अंदर, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार फोटो सेशन और मीडिया बाइट में व्यस्त थे। बिना तैयारी के, बिना सुरक्षा व्यवस्था के इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित करना कोई प्रशासनिक चूक नहीं है, यह एक अक्षम्य अपराध है…”

    बेंगलुरु भगदड़ पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, “यह बहुत दर्दनाक और दुखद घटना है। मृतकों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। कर्नाटक सरकार ने मुआवजा भी दिया है। ये कार्यक्रम कर्नाटक क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का था। जितनी मेरी जानकारी है कि आरसीबी में बहुत बड़ा हिस्सा एक विदेशी कंपनी की है उन्होंने करीब 400 करोड़ रुपये से अधिक कमाए हैं अगर वे यह पैसा 11 मृतकों को 2-2 करोड़ भी दे तो 22 करोड़ रुपए हुए और घायलों को 25-50 लाख दे सकते हैं।

    #WATCH दिल्ली: बेंगलुरु भगदड़ पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "यह बहुत दर्दनाक और दुखद घटना है। मृतकों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। कर्नाटक सरकार ने मुआवजा भी दिया है। ये कार्यक्रम कर्नाटक क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का था। जितनी… pic.twitter.com/TTAXXeYqdo

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2025
    RCB बेंगलुरु
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Anoop

    Related Posts

    यूथ की कशमकश .ए. जिन्दगी: एक विश्लेषण, चीफ काउंसलर और मोटीवेशनल स्पीकर की जुबानी

    June 6, 2025

    हमीरपुर जिले की राठ तहसील को जल्द मिल सकती है रेलवे लाइन की सौगात !

    June 6, 2025

    मायावती द्वारा EVM को लेकर दिए बयान पर प्रदेश अध्यक्ष ने कह दी यें बात

    June 5, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ब्रेकिंग न्यूज़

    इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया: स्टाइलिश लुक में नजर आए खिलाड़ी, 20 जून को पहला मुकाबला

    June 6, 2025

    इलॉन मस्क की यें कंपनी भारत में मचाएगी धमाल, मिला लाइसेंस, जानें कब मिलेगी सर्विस ?

    June 6, 2025

    यूथ की कशमकश .ए. जिन्दगी: एक विश्लेषण, चीफ काउंसलर और मोटीवेशनल स्पीकर की जुबानी

    June 6, 2025

    हमीरपुर जिले की राठ तहसील को जल्द मिल सकती है रेलवे लाइन की सौगात !

    June 6, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    News

    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • देश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन

    Usefull Links

    • About Us
    • Advertise With Us
    • Send News
    • Contact Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest news update. Register with us.

    © 2025 newsplus24x7. Designed by kamakhyasoft.com.
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.