बिहार, राजबीर सिंह। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की गाड़ी पर उन्हीं के क्षेत्र में गोबर-कीचड़ और पत्थर फेंके गए। वह गांव में नहीं घुस पाए, उस पोलिंग स्टेशन तक नहीं पहुंच पाए जहां उनको बूथ कैप्चरिंग की खबर मिली थी।
लखीसराय के यादव बाहुल्य कोरियारी गांव में भाजपा के पोलिंग एजेंटों को भगा दिया गया, विजय सिन्हा ने बताया कि दलित वोटों को राजद के गुंडों ने मतदान के लिए नहीं जाने दिया गया। विजय सिन्हा इस सूचना पर पहुंचे तो गांवके बाहर ही भीड़ ने उनको रोक लिया, उनके खिलाफ नारेबाजी कर भीड़ ने उनकी कार पर कीचड़ और गोबर फेंका। विजय सिन्हा ने कहाकि उनकी गाड़ी पर पथराव भी किया गया और उन्होंने जब एसपी को फोन किया तो उसने कहा सब ठीक चल रहा है। विजय सिन्हा ने प्रशासन पर मदद न करने का सीधा आरोप लगाया और गांव के बाहर से ही गाड़ी मुड़वा ली, उन्होंने जाते-जाते विक्ट्री का इशारा किया और चेतावनी दी फिर उनकी सरकार बनने वाली है, आरजेडी के गुंडों की छाती पर बुलडोजर चलेगा। उन्होंने कहा जब तक जिन्दा हैं इन गुंडों लड़ेंगे।



