Close Menu
    What's Hot

    ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी जारी आर्मेनिया ही क्यों चुना?

    June 17, 2025

    बदल गई महाकुंभ की मोनालिसा, नया लुक देख रह जाएंगे दंग

    June 17, 2025

    हवा में विमान, अटकी यात्रियों की सांसें, फिर जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होश !

    June 17, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • राजनीति
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    newsplus24x7
    • Home
    • देश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • क्राईम
    • बिजनेस
    • धर्म
    • ऑटो
    newsplus24x7
    Home | राजनीति | बंगाल में वक्फ संशोधन अधिनियम नहीं होगा लागू , सीएम ममता ने दिया बयान…
    राजनीति

    बंगाल में वक्फ संशोधन अधिनियम नहीं होगा लागू , सीएम ममता ने दिया बयान…

    KirtiBy KirtiApril 10, 2025Updated:April 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    New Project 2025 04 11T120341.263
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बीते दिन हुई वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि राज्य में वक्फ अधिनियम लागू नहीं होगा। कोलकाता में जैन समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि वह अल्पसंख्यक लोगों को उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए हम अहम कदम उठाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि, ‘मैं जानती हूं की वक्फ अधिनियम के लागू होने से आप दुखी हैं। भरोसा रखें, मैं बंगाल में ऐसा कुछ नहीं होने दूंगी, जिससे की कोई समाज में फूट डालकर राज कर सके।


    ममता बनर्जी ने कहा, ‘बांग्लादेश की स्थिति देखिए। इसे अभी पारित नहीं किया जाना चाहिए था। आपको जियो और जीने दो का संदेश देना चाहिए। बंगाल में रहने वालों को सुरक्षा देना हमारा काम है। मैं आप सभी से अपील करती हूं कि अगर कोई आपको राजनीतिक रूप से एकत्र होने के लिए उकसाता है, तो कृपया ऐसा न करें। कृपया याद रखें कि दीदी आपकी और आपकी संपत्ति की रक्षा करेंगी। अगर हम साथ रहेंगे, तो हम दुनिया जीत सकते हैं।’


    ममता बनर्जी ने विश्व नवकार महामंत्र दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम एसे लोग हैं जो हर परंपरा को मानते हैं, हमारे यहां जितने भी धर्म हैं, सबके लिए हमने बचपन से प्रेम करना सीखा है। मुझसे भी कहा जाता है कि आप हर धर्म के कार्यक्रम में क्यों जाती हैं? मेरा उन सब से यही कहना है कि मैं हमेशा जाती रहूंगी। अगर तुम लोग मुझे गोली भी मार दो फिर भी मेरे मन से एकता नहीं निकाल सकते। हमारे यहां हर धर्म और परंपरा के त्योहार हैं। सभी धर्म के लोग इंसानियत के लिए प्रार्थना करते हैं।’

    इससे पहले बीते दिन मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी। सड़क जाम करने से रोकने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में फिलहाल शांति है, लेकिन इंटरनेट को निलंबित रखा गया है।  

    bangal cm mamta Waqf Bill
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Kirti

    Related Posts

    Israel Iran War: तनाव के बीच फंसे भारतीय लौटेंगे अपने देश, ईरान ने कही यें बात !

    June 16, 2025

    जातीय जनगणना पर सरकार का बड़ा फैसला, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, ये होगा प्रोसेस

    June 16, 2025

    बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना… CM फडणवीस ने क्यों कही यें बात ! जानें पूरा मामला

    June 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ब्रेकिंग न्यूज़

    ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी जारी आर्मेनिया ही क्यों चुना?

    June 17, 2025

    बदल गई महाकुंभ की मोनालिसा, नया लुक देख रह जाएंगे दंग

    June 17, 2025

    हवा में विमान, अटकी यात्रियों की सांसें, फिर जो हुआ, उसने उड़ा दिए सबके होश !

    June 17, 2025

    यूपी में आंधी-बिजली का कहर, 48 घंटे में 41 लोगों की मौत, इन जिलों मे अलर्ट

    June 17, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    News

    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • देश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन

    Usefull Links

    • About Us
    • Advertise With Us
    • Send News
    • Contact Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest news update. Register with us.

    © 2025 newsplus24x7. Designed by kamakhyasoft.com.
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.