logo

header-ad
header-ad
Vice President Election 2025: 9 सितंबर को होगा उपराष्ट्रपति चुनाव, EC ने किया ऐलान, देखे पूरा शेड्यूल

Vice President Election 2025: 9 सितंबर को होगा उपराष्ट्रपति चुनाव, EC ने किया ऐलान, देखे पूरा शेड्यूल

भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग ने इसके लिए शेड्यूल जारी किया है, जारी रिपोर्ट के मुताबिक यह चुनाव 9 सितंबर 2025 को होगा, और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। यह उपचुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 22 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद आयोजित किया जा रहा है।

आपको बता दें जगदीप धनखड़ ने हाल ही में 22 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने यह इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा, जिसे उसी दिन स्वीकार कर लिया गया। धनखड़ ने 2022 में हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार के रूप में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराकर यह पद हासिल किया था।हालांकि, धनखड़ के इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य के अलावा अन्य कारणों को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। विपक्ष ने उनके और सरकार के बीच संबंधों को लेकर सवाल उठाए हैं, लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

उपराष्ट्रपति चुनाव का शेड्यूल

चुनाव आयोग ने इसके लिए शेड्यूल जारी किया है, जिसमें नामांकन की अंतिम तारीख 21 अगस्त 2025 है। अधिसूचना 7 अगस्त को जारी होगी, नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को होगी, और उम्मीदवार 25 अगस्त तक नामांकन वापस ले सकेंगे। मतदान 9 सितंबर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, और परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने इस चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में राज्यसभा के महासचिव को नियुक्त किया है। इसके अलावा, राज्यसभा सचिवालय की संयुक्त सचिव गरिमा जैन और निदेशक विजय कुमार को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया गया है। यदि एक से अधिक उम्मीदवार नामांकन दाखिल करते हैं, तो 9 सितंबर को मतदान होगा। अन्यथा, उम्मीदवार निर्विरोध चुना जा सकता है। उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल EC द्वारा किया जाता है, राज्यसभा के 233 निर्वाचित सदस्य शामिल होते है राज्यसभा के 12 मनोनीत सदस्य और लोकसभा के 543 निर्वाचित सदस्य शामिल होते है कुल मिलाकर, 788 सदस्य इस चुनाव में मतदान करने के पात्र हैं। यह चुनाव गुप्त मतदान के माध्यम से होता है, चुनाव आयोग ने पहले ही 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल की सूची को अंतिम रूप दे दिया है, जो अधिसूचना की तारीख से आयोग के कार्यालय में उपलब्ध होगी।

नए उपराष्ट्रपति के लिए इन नामों पर चर्चा

नए उपराष्ट्रपति के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा शुरू हो गई है। एनडीए के पास लोकसभा और राज्यसभा में कुल 422 सांसदों का समर्थन है, जिससे उनकी स्थिति मजबूत मानी जा रही है। चर्चा में कुछ प्रमुख नाम शामिल हैं, जिसमे सबसे पहला नाम राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह का है दूसरा बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार वहीं तीसरा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का है। हालांकि, अभी तक किसी भी गठबंधन ने अपने उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। विपक्षी सूत्रों ने संभावना जताई है की वे एक साझा उम्मीदवार उतार सकते हैं।

Leave Your Comment