logo

header-ad
header-ad
यूपी मंत्रिमंडल में फेरबदल जल्द, कुछ मंत्रियों की होगी छुट्टी, कई नए चेहरे होंगे शामिल

यूपी मंत्रिमंडल में फेरबदल जल्द, कुछ मंत्रियों की होगी छुट्टी, कई नए चेहरे होंगे शामिल

न्यूज प्लस डेस्क, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। पहले सीएम आवास पर शीर्ष भाजपा नेताओं की बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई इसके बाद कल ही सीएम योगी दिल्ली में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मिले और लम्बी मंत्रणा की।

यूपी मंत्रिमंडल को लेकर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हलचल तेज हो गई है, माना जा रहा है एक-दो मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है और 4-5 नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में अखिलेश यादव के पीडीए के काउंटर का भी ध्यान रखा जाना है। मंत्रिमंडल में जिन चेहरों के शामिल किए जाने की चर्चा है उनमें सबसे पहले पूजा पाल का नाम सामने आया है। पूजा पाल पिछड़े वर्ग से आती हैं और सपा से विधायक थीं। पति राजू पाल के मारे जाने के बाद अतीक अहमद के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई पर पूजा पाल ने सरकार की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने योगी सरकार की कानून व्यवस्था की सदन में तारीफ की तो सपा ने उनको निकाल दिया। इसके बाद वह भाजपा के करीब आ गईं और अब उनका नाम मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों के साथ लिया जा रहा है।

दूसरी नाम भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी है, वह भाजपा में बड़ा जाट चेहरा हैं और उनके मंत्रिमंडल में शामिल किएस जाने की प्रबल संभावना है। श्रीकांत शर्मा के रूप में एक ब्राह्मण चेहरा और अगड़ों के रूप में सिद्धार्थनाथ सिंह के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चाएं हैं। माना जा रहा है कि इसी महीने मंत्रीमंडल में फेरबदल हो जाएगा ताकि नए मंत्रियों को भी चुनाव से पहले काम करने का मौका मिल सके।

Leave Your Comment