logo

header-ad
header-ad
पाकिस्तान में होगा तख्तापलट! मुनीर बनेगा राष्ट्रपति, इमरान आएंगे बाहर ?

पाकिस्तान में होगा तख्तापलट! मुनीर बनेगा राष्ट्रपति, इमरान आएंगे बाहर ?

पाकिस्तान में सब ठीक नहीं चल रहा..कभी भी पड़ोसी देश से कोई बड़ी खबर आ सकती है, क्या पाकिस्तान में फिर तख्ता पलट कर सकती है सेना…क्या मुनीर को फील्ड मार्सल बनाकर शहबाज ने कर दी बड़ी गलती। हर तरफ विरोध के साथ इमरान की पार्टी के तेवरों से घबराया आसिम मुनीर कर सकता बड़ा खेल। क्या मुनीर को मोहरा बना अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर रहे कोई बड़ा खेल, क्या पाकिस्तान ट्रंप के जाल में फंस गया है... ऐसे कई सवाल इस समय पाकिस्तान में मीडिया ही नहीं आम जनता के बीच तैर रहे हैं।


इजरायल-ईरान युद्ध के बीच आमिस मुनीर का अमेरिका पहुंचना और ट्रंप का उसे डिनर पर बुलाया जाना सामान्य घटना नहीं है। इसके पीछे अमेरिका का बड़ा दांव है, ईरान समर्थक पाकिस्तान की धरती को ही अमेरिका ईरान के खिलाफ इस्तेमाल के लिए बड़ा खेल खेल रहा है। पाकिस्तान में जिस तरह मुनीर का विरोध हो रहा है वह अपने को सुरक्षित करने के लिए बड़ा ओहदा चाहता है..इसके लिए उसे इमरान का भी साथ चाहिए जो इस समय उसके सबसे बड़े विरोधी हैं। खुलकर उनकी पार्टी सड़कों पर मुनीर की खिलाफत कर रही है।

पाकिस्तान में कुछ नेता तो कह रहे हैं कि सेना से हटते ही मुनीर को लोग गलियों में ईंट लेकर दौड़ाएंगे, मीडिया कह रही है मुनीर सेना से हटते ही मारे जा सकते हैं, पाकिस्तान में वह ज्यादा दिन सुरक्षित नहीं रह सकते। पाकिस्तान के हालातों और विरोध को देखते हुए आसिम मुनीर को सुरक्षित ओहदा चाहिए और इसके लिए चाहिए ट्रंप की मदद…ट्रंप अमेरिका के फायदे के लिए मुनीर से सौदा कर रहे हैं। पाकिस्तान में मुनीर के खिलाफ विरोध को ठंडा करने के लिए ट्रंप इमरान की रिहाई करा सकते हैं रिहाई के बदले इमरान से समर्थन लेकर बिलावल भुट्टों को पीएम की कुर्सी पर बैठा सकते हैं।

पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो..तख्ता पलट की पटकथा लिखी जा चुकी है..शतरंज की बाजी सज चुकी है बस दांव चले जाने वाले हैं। शहबाज शरीफ ने आसिम मुनीर को फील्ड मार्सल शायद इसलिए बनाया था ताकि अपने भाई और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को राष्ट्रपति बनवा सकें और फिर पाकिस्तानी सत्ता पर हमेशा लेकिन काबिज हो सकें…लेकिन खुद को खतरा भांप मुनीर ने पाला बदल लिया। वह मदद कि लिए अमेरिका पहुंच गया और लौटकर ट्रंप की शर्तों पर अमल शुरू कर दिया। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को हटाकर उनकी कुर्सी हासिल करने की मुनीर की साजिश में अमेरिका पूरा साथ दे रहा है…पाकिस्तान में एक अटकल यह भी चल रही है कि मुनीर जो अमेरिका से ज्यादा ताकत मिली तो पाकिस्तान एक बार फिर मार्शल लॉ की ओर बढ़ सकता है।

Leave Your Comment