Close Menu
    What's Hot

    भारत से गद्दारी, पाक के लिए काम, ज्योति मल्होत्रा सहित छह लोग गिरफ्तार, इस खुफिया एजेंसी से जुड़े तार!

    May 17, 2025

    हेरा फेरी 3 में नजर नहीं आएगा बाबू भईया का किरदार! जाने कब रिलीज होगी फिल्म

    May 17, 2025

    Delhi: आप पार्टी को बड़ा झटका, 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, देखे लिस्ट

    May 17, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • राजनीति
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    newsplus24x7
    • Home
    • महाकुंभ 2025
    • देश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • क्राईम
    • बिजनेस
    • धर्म
    • ऑटो
    newsplus24x7
    Home | राजनीति | वीर भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा
    राजनीति

    वीर भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

    AnoopBy AnoopMay 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    New Project 2025 05 17T122015.453
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीतापुर। भारत की वीर सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के दांत खट्टे किए गए। और पाकिस्तानी आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया गया इसी क्रम में सेना के वीर जवानों के सम्मान में जिला मुख्यालय पर एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया यात्रा में मुख्य रूप से जिले के प्रभारी मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह भाजपा प्रदेश मंत्री देवेश कोरी भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला व जनपद के विधायक , प्रबुद्ध वर्ग के गणमान्य उपस्थित रहे।

    तिरंगा यात्रा का आयोजन नगर स्थित सरोजिनी वाटिका से प्रारंभ होकर सीतापुर शहीद पार्क तक हुआ इस अवसर पर मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की । प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने बताया कि भारतीय सेना के सम्मान में आज इस विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है इसमें जिले के कोने-कोने से राष्ट्रभक्त आए हैं और भारत की वीर सेना के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए यात्रा में भाग ले रहे हैं।

    देश का प्रत्येक नागरिक ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सफलता पर भारत के सैनिकों को प्रणाम कर रहा है आज भारतीय सैनिकों का शौर्य पूरी दुनिया देख चुकी है।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री देवेश कोरी ने बताया की तिरंगा भारत की शान है और आज यात्रा के माध्यम से हम सब अपनी वीर सेना को सेल्यूट कर रहे हैं उन्होंने कहा कि भारत की सेना के लिए देश के बच्चे बच्चे के हृदय में सम्मान है और वह भारत के मनोबल को हरपल बढ़ाने का कार्य करते हैं।

    भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि देशभक्ति ही हमारी असली पहचान है हम अपने भारतवर्ष से अटूट प्रेम करते हैं और यहां की सेना हमारे लिए पूज्य है आज उसके सम्मान में जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है यात्रा में प्रबुद्ध लोगों नेबढ चढ़ के भाग लिया है और इस यात्रा में शामिल लोगों के जज्बे को देखकर लगता है कि भारत का आम नागरिक अपनी सेना को अपनी जान से ज्यादा प्यार और सम्मान करता है आज की यात्रा सेना के सम्मान के लिए है। इस अवसर नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही मिश्रिख सांसद अशोक रावत ,सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य सिधौली विधायक मनीष रावत, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय अवस्थी व्यापारी मोनू सहगल, संतोष दास खाकी, आशीष शास्त्री, विश्राम विश्रामसागर राठौर, संजय मिश्रा, रोहित सिंह, अजय विश्वकर्मा, सुधाकर शुक्ला सचिन मिश्रा, उदित बाजपेई, जया सिंह, हरिओम मिश्रा, सुनील मिश्रा, दीपू भार्गव अनुज सक्सेना सहित जनपद के राष्ट्रभक्त उपस्थित रहे।

    INDIA Indian army
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Anoop

    Related Posts

    भारत से गद्दारी, पाक के लिए काम, ज्योति मल्होत्रा सहित छह लोग गिरफ्तार, इस खुफिया एजेंसी से जुड़े तार!

    May 17, 2025

    Delhi: आप पार्टी को बड़ा झटका, 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, देखे लिस्ट

    May 17, 2025

    India Pakistan Ceasefire: कतर में भारत-पाक सीजफायर वाले बयान से पलटे ट्रंप, बोले मैंने नहीं कराया…

    May 15, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ब्रेकिंग न्यूज़

    भारत से गद्दारी, पाक के लिए काम, ज्योति मल्होत्रा सहित छह लोग गिरफ्तार, इस खुफिया एजेंसी से जुड़े तार!

    May 17, 2025

    हेरा फेरी 3 में नजर नहीं आएगा बाबू भईया का किरदार! जाने कब रिलीज होगी फिल्म

    May 17, 2025

    Delhi: आप पार्टी को बड़ा झटका, 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, देखे लिस्ट

    May 17, 2025

    क्या रद्द होगा मुकाबल? RCB Vs KKR आज के मैंच मे बारिश का खतरा, कोलकाता के पास आखिरी मौका

    May 17, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    News

    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • देश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन

    Usefull Links

    • About Us
    • Advertise With Us
    • Send News
    • Contact Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest news update. Register with us.

    © 2025 newsplus24x7. Designed by kamakhyasoft.com.
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.