न्यूज प्लस डेस्क, लखनऊ। 6 दिसंबर से पहले एक बार फिर बाबरी का जिन्न बाहर आ गया है, शायद नेताओं की बंगाल और फिर यूपी चुनाव पर नजर है। टीएमसी विधायक 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद का शिलान्यास करने वाले हैं, तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कह दिया कि जवाहरलाल नेहरू बाबरी मस्जिद निर्माण के लिए सरकारी धन देना चाहते थे।
बाबरी मस्जिद को लेकर पश्चिम बंगाल में पहले से घमासान मचा है। टीएमसी विधायक हुमायुं कबीर 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद का शिलान्यास करने वाले हैं, वह मुर्शिदाबाद में मस्जिद बना रहे हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि इसके लिए उन्हें शहीद भी होना पड़े को तैयार हैं। इसके जवाब में हिन्दू संगठनों ने मुर्शिदाबाद में ही राम मंदिर निर्माण का ऐलान कर दिया है। इसी बीच हिन्दू संगठनों ने कोलकाता में गीता पाठ का ऐलान किया है जिसमें पं. धीरेंद्र शास्त्री और बाबा रामदेव समेत 2000 संतों को बुलाया गया है, इस समारोह में 5 लाख लोगों को बुलाया गया है।
पश्चिम बंगाल में घमासान के बीच बडोदरा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बाबरू मस्जिद पर बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहाकि पं. नेहरू अयोध्या में सरकारी खर्च पर बाबरी मस्जिद बनवाना चाहते थे लेकिन सरदार पटेल ने उन्हें रोक दिया था। कांग्रेस ने जवाब दिया है कि रक्षामंत्री देश की सुरक्षा पर ध्यान दें, उन्होंने कहाकि रक्षामंत्री इतिहास को तोड़मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। इस तरह देश में 6 दिसंबर की गरमाहट फिर दिखने लगी है, दिल्ली ब्लास्ट के बाद इस दिन को लेकर पहले से सुरक्षा ऐजेंसियां चौकन्ना हैं। पकड़े आतंकियों से पता चला है कि वे 6 दिसंबर को अयोध्या से लेकर पूरे देश में धमाकों की साजिश थी। राजनीतिक दलों के बयानों से यह दिन और संवेदनशील हो गया है।



