logo

BREAKING NEWS
मतदान से 15 घंटे पहले तेजस्वी ने जड़े बड़े आरोप

मतदान से 15 घंटे पहले तेजस्वी ने जड़े बड़े आरोप

न्यूज प्लस डेस्क, पटना। दूसरे चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले महागठबंधन के सीएम चोहरा और आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष और निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। तेजस्वी ने कहा सीएम कार्यालय से जिलों के अधिकारियों को फोन किए जा रहे हैं और बताया जा रहा है किन बूथों में बाधा पहुंचानी है। मीडिया से मुखातिब तेजस्वी ने आरोप जड़े कि भाजपा शासित प्रदेशों से ही पैरा मिलेट्री फोर्स और आब्जर्बर्स को बिहार बुलाया जा रहा है।

तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी ने अपराधियों के साथ मंच साझा किया, उन्होंने कहाकि भ्रष्टाचार में डूबे लोगों की पीठ ठोकी तब जंगलराज और भ्रष्टाचार उनको नहीं दिखा। उन्होंने कहाकि गंगा में स्नान करने से भले पाप न धुलें लेकिन भाजपा में जाते ही सारे पाप धुल जाते हैं। तेजस्वी ने फिर महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये डालने को घूस बताया, उन्होंने कहाकि मतदान वाले दिन तक खातों में पैसा डाला गया है। तेजस्वी ने अपनी योजनाएं गिनायीं और कहा वह आर्थिक न्याय के तहत मकर संक्राति के दिन महिलाओं के खाते में 30-30 हजार रुपये डालेंगे। तेजस्वी का जवाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायवाल ने तेजस्वी का जवाब दिया, उन्होंने कहा मतगणना से एक दिन पहले इस तरह के आरोप बता रहे हैं वह हतास हैं और अपनी हार स्वीकार कर ली है।

Leave Your Comment