logo

header-ad
header-ad
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं-साजिश के तहत डिलीट कराए जा रहे वोट

सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं-साजिश के तहत डिलीट कराए जा रहे वोट

न्यूज प्लस डेस्क, यूपी। मैनपुरी में SIR को लेकर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक को पहुंचीं सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं, भाजपा के लोग साजिश के तहत वोट डिलीट करा रहे हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से कहाकि वोटर लिस्ट को लेकर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहाकि इलेक्शन कमीशन पक्षपात पूर्ण तरीके से काम कर रहा है। उन्होंने कहाकि वोटर डिलीट करने के लिए एक महीने का समय बढ़ाया गया है इसलिए इस पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है।

इलेक्शन कमीशन को लेकर ममता बनर्जी के महाभियोग के सपा के साथ के सवाल पर बोलीं डिंपल यादव हम ममता बनर्जी का पूरा सहयोग देंगे, सपा ही नहीं पूरा अपोजिशन उनका साथ देगा क्योंकि इलेक्शन कमीशन भेदभाव पूर्ण तरीके से एक संवैधानिक ढांचा है लेकिन हमारे देश का उसको क्षति पहुंचाने काम किया है।

केंद्रीय बजट पर बोली सपा सांसद डिंपल यादव कि बजट में किसी भी तरह का वेलकमिंग डिसीजन नहीं दिखा। सरकार की तरफ से मध्यवर्ग लोगों के लिए कुछ भी नहीं है, पूरे बजट में देखेंगे तो बजट में ऐसा कुछ भी नहीं है जो लोगों के परिवार में खुशी दिखाई दे।

घूसखोर पंडित मूवी को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं कि ये देखा गया है कि जबसे भाजपा की सरकार आई है बहुत संगठित तरीके से सोसाइटी में भेदभाव कैसे बढ़ाए, उन्होंने कहाकि अपनी वोट बैंक के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है। भाजपा सरकार में ऐसी फिल्में क्यों आती हैं ये हमे देखना पड़ेगा।

 भारत और USA के बीच ट्रेड डील पर बोलीं सपा सांसद डिंपल यादव कि इस डील से भारत के किसानों को बहुत नुकसान होगा। रणनीति ही यही है कि हमारे बाजार को हमारे किसानों को कैसे कमजोर किया जाए और कैसे कॉरपोरेट जगत के लोग पूरे देश में हावी हो।

सपा के PDA के जवाब में मायावती का BDM कार्ड पर बोलीं सपा सांसद डिंपल यादव कि इस बार ये जरूरी है कि SIR पर हम कितना ध्यान दे रहे हैं क्योंकि SIR तब आया है जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत में नहीं है। उत्तर प्रदेश के सभी समाज सभी वर्ग के लोगों ने एक मत होकर के समाजवादी पार्टी को गठबंधन को वोट दिया, कहीं न कहीं इससे डर के SIR की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है चाहे वह वेस्ट बंगाल हो, चाहे वह उत्तर प्रदेश हो क्योंकि वो नहीं चाहते है कि सही ढंग से एक लोकतांत्रिक सरकार स्थापित हो उत्तर प्रदेश में।

Leave Your Comment