न्यूज प्लस डेस्क, लखनऊ। 2027 के यूपी चुनाव में जुटी भाजपा जल्द से जल्द अपना प्रदेश अध्यक्ष चाहती है ताकि चुनाव तैयारियों को और धार मिल सके। उप्र बीजेपी अध्यक्ष को लेकर मंथन तेज हो गया है, सीएम योगी अध्यक्ष को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत से लेकर तमाम नेताओं से मिल चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष के लिए सबसे ऊपर साध्वी निरंजन ज्योति का नाम है, साध्वी के सहारे भाजपा एक तीर से कई निशाने साधने की रणनीति बना रही है।
पिछले दिनों RSS-BJP की समन्वय बैठक में भी चुनावी रणनीति के साथ प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा हुई थी, इस चर्चा में भी साध्वी का नाम आया। दरअसल भाजपा में अभी इस पर मंथन चल रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष किस जाती से बनाया जाए ताकि उसका लाभ विधानसभा चुनाव में मिल सके, सीएम योगी बैकवर्ड में स्वतंत्रदेव, ब्राम्हण में दिनेश शर्मा को चाहते हैं लेकिन हाईकमान इससे कम सहमत है।
साध्वी को लेकर हाईकमान कई निशाने साधना चाहता है, पहला बैकवर्ड, दूसरा महिला और हिंदू कार्ड को धार देने के लिए साध्वी, निषाद वोट पहले से उनके साथ रहा है। इससे माना जा रहा है कि साध्वी ही उप्र भाजपा की अगली अध्यक्ष हो सकती है, शायद इसीलिए हाईकमान ने उनको पिछले दिनों भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक बनाया था। केंद्रीय मंत्री रहीं साध्वी निषाद समाज से आती हैं। वह हमीरपुर की रहने वाली हैं और फतेहपुर से सांसद बनकर केंद्र में मंत्री बनीं, इस बार लोकसभा चुनाव हरीं लेकिन पार्टी में उनकी अच्छी पैठ है। माना जा रहा है कि जल्द उप्र भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा।



