logo

header-ad
header-ad
यूजीसी का RSS पोषित विरोध बर्दाश्त नहीं, दलित-पिछड़ों के लिए बना नया कानून सही-पल्लवी पटेल

यूजीसी का RSS पोषित विरोध बर्दाश्त नहीं, दलित-पिछड़ों के लिए बना नया कानून सही-पल्लवी पटेल

न्यूज प्लस डेस्क, लखनऊ। अपना दल कमेरावादी की नेता और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन और विधायक पल्लवी पटेल ने आज लखनऊ में कहा कि यूजीसी का विरोध कराके भाजपा वंचित समाज को अगड़े समाज से लड़ा रही है, उन्होंने कहाकि वह केवल वोट की राजनीति कर रहे हैं।

पल्लवी पटेल ने कहा कि भारत आधार समानता का देश है, देश में जाति के नाम पर, धर्म के नाम पर, वर्ग के आधार पर, लिंग के आधार पर जातिगत घटनाएं निरन्तर बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहाकि ये बात वह नहीं कह रहे है बल्कि सरकार के आंकड़े कह रहे हैं। उन्होंने कहा सरकारी आकड़ों के अनुसार ऐसी घटनाओं में 118% का हाइक हुआ है, जातिगत शोषण हो या भेदभाव की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। तमाम उच्च संस्थानों में जातिगत शोषण, भेदभाव के आंकड़ों पर ही सुप्रीम कोर्ट ने सहमति जताई है और यूजीसी ने भी माना है।

पल्लवी पटेल ने कहाकि रोहित वेमुला की बात करें या दर्शन सोलंकी और चाहे डॉक्टर पायल तडवी का केस हो जो हाईलाइट हुए हैं भेदभाव की ओर इशारा करते हैं और तमाम ऐसे केस हैं जो फाइलों में दबे हुए हैं जिनका संज्ञान नहीं लिया गया। उन्होंने कहाकि तमाम घटनाक्रम को देखते हुए संसदीय समिति की संतुति के उपरांत सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया यूजीसी एक रेगुलेशन बनाए जिससे समानता को बढ़ावा देना आधार हो। यूजीसी ने अपना रेगुलेशन 2026 लाया इसके बाद आरएसएस पोषित विरोध सामने आया। उन्होंने कहा यह विरोध आपस में लड़ाने और वोट बैंक के लिए किया गया लेकिन इस विरोध का वह जमकर विरोध करेंगी।

Leave Your Comment