logo

header-ad
header-ad
पश्चिम बंगाल में धर्मयुद्ध के बहाने सियासत

पश्चिम बंगाल में धर्मयुद्ध के बहाने सियासत

न्यूज प्लस डेस्क। पश्चिम बंगाल में सियासत अब धर्मयुद्ध पर टिक गई है। टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण का ऐलान किया तो दूसरी तरफ से राममंदिर निर्माण का ऐलान कर दिया गया। इस बीच कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का ऐलान हो गया, इस आयोजन में बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री और रामदेव समेत देश भर से 2000 संतों को बुलाया जा रहा है।

टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में 6 दिसम्बर से बाबरी मस्जिद निर्माण का ऐलान किया है, इस बीच हिन्दू संगठनों ने कहा वह मस्जिद बनाएं किसी को ऐतराज नहीं लेकिन बाबर के नाम पर मस्जिद नहीं बनाने दी जाएगी। हिन्दू संगठनों की ओर से यहां तक ऐलान कर दिया गया कि बाबरी मस्जिद बनाने वाले टीएमसी विधायक का सिर लाने वाले को एक करोड़ देंगे। उधर टीएमसी विधायक ने चेतावनी दी मुर्शिदाबाद आकर दिखाएं और बाबरी मस्जिद निर्माण रोककर दिखाएं।

हिन्दू संगठनों ने मुर्शिदाबाद में ही बाबरी मस्जिद के जवाब में राम मंदिर के निर्माण का ऐलान कर दिया। संगठनों ने कहा है 6 दिसम्बर से ही वह राम मंदिर का निर्माण शुरू करेंगे। इधर कोलकाता में होने वाले सामूहिक गीता पाठ की तैयारी तेज हो गई।

चुनाव करीब आते-आते सियासत धर्मयुद्ध में बदल रही है। कोलकाता में 7 दिसम्बर को होने वाले आयोजन में 5 लाख लोगों के आने का आह्वान किया गया है। इस आयोजन में धीरेन्द्र शास्त्री, राम देव समेत तमाम बड़े संतों को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों के अनुसार आयोजन में 2000 से अधिक संत शामिल होंगे। इस बड़े आयोजन में तमाम हिन्दू संगठनों को शामिल किया गया है। इस बीच बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहाकि हिन्दू जाग्रति के लिए होने वाले किसी भी आयोजन में वह जरूर शामिल होंगे। इससे पहले बिहार चुनाव के दौरान भी धीरेन्द्र शास्त्री वहां सक्रिय दिखे थे, इससे यह तो तय हो गया है कि सियात के बहाने पश्चिम बंगाल में भी धर्मयुद्ध शुरू हो गया है।

Leave Your Comment