logo

header-ad
header-ad
रामलीला मैदान पहुंचीं रेखा गुप्ता, हनुमान मंदिर में दर्शन किए, शपथ समारोह थोड़ी देर मे

रामलीला मैदान पहुंचीं रेखा गुप्ता, हनुमान मंदिर में दर्शन किए, शपथ समारोह थोड़ी देर मे

शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार है, कुछ देर में शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में हो रहा है। शपथ में PM मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री आएंगे।

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में अलग-अलग राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम से मुलाकात की. रेखा गुप्ता और बीजेपी नेता प्रवेश साहिब सिंह रामलीला मैदान में एक दूसरे को बधाई देते हुए दिखे. प्रवेश साहिब सिंह भी आज उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे.

https://twitter.com/AHindinews/status/1892455639093497954

रामलीला मैदान पहुंचीं स्वाति मालीवाल

 रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आप से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी रामलीला मैदान पहुंची हैं। उन्होंने रेखा गुप्ता से मुलाकात भी की है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1892457557140132199

शपथ समारोह मे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केपी मौर्य, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और अन्य नेता दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान पहुंचे।

भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद शानदार प्रदर्शन कर सत्ता में दमदार वापसी की है. बीजेपी ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से 48 पर जीत हासिल की. वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) को 22 सीटें मिली. बता दें विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को हुई थी. विपक्षी पार्टियां मुख्यमंत्री के शपथ समारोह में हो रही देरी पर सवाल उठा रहे थे, हालांकि इन खबरों पर भी अब विराम लग चुका है और 19 फरवरी को रेखा गुप्ता का नाम तय किया गया।

Leave Your Comment