logo

BREAKING NEWS
4000 करोड़ की ‘रामायण’ में बड़ा ट्विस्ट, पार्ट 2 की शूटिंग शुरू, यश बने रावण, अलग कहानी से बढ़ेगा रोमांच

4000 करोड़ की ‘रामायण’ में बड़ा ट्विस्ट, पार्ट 2 की शूटिंग शुरू, यश बने रावण, अलग कहानी से बढ़ेगा रोमांच

भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म रामायण इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिसे नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं और नीतेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट 2027 में आएगा।

यश पर बड़ी जिम्मेदारी

इस फिल्म में यश रावण का किरदार निभा रहे हैं और साथ ही को-प्रोड्यूसर भी हैं। वह इन दिनों अपनी दूसरी फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ-साथ रामायण पार्ट 2 की शूटिंग में भी जुटे हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने सोलो सीन्स की शूटिंग शुरू कर दी है, जिससे फिल्म के अगले हिस्से की तैयारी तेज हो गई है।

रावण के किरदार पर फोकस

मेकर्स इस बार रावण के किरदार को एक अलग और गहराई से दिखाने की योजना बना रहे हैं। फिल्म में रावण को सिर्फ विलेन नहीं, बल्कि एक मजबूत और इमोशनल किरदार के रूप में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यश के सोलो सीन्स के जरिए उनके अंदरूनी संघर्ष और व्यक्तित्व को विस्तार से दिखाया जाएगा।

पार्ट 2 में दिखेगा बड़ा टकराव

रामायण के दूसरे पार्ट में कहानी और भी ज्यादा रोमांचक होने वाली है। इसमें भगवान राम और रावण के बीच होने वाली लड़ाई को बड़े स्तर पर दिखाया जाएगा। हालांकि दोनों किरदारों की शूटिंग अलग-अलग की जा रही है। अगर रावण का किरदार मजबूत बनता है, तो फिल्म में एक दमदार विलेन के साथ गहरी इमोशनल कहानी भी देखने को मिलेगी।

Leave Your Comment